G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

हर घर तिरंगा कार्यक्रम से पहले करनी होगी स्कूलों की रंगाई-पुताई

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों की रंगाई-पुताई कराई जाएगी। स्कूलों को बिजली की झालरों से सजाया जाएगा। इसके लिए कम्पोजिट ग्रांट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 अध्यापकों व 75 स्कूलों का चयन किया जाएगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों की रंगाई-पुताई कराई जाएगी। स्कूलों को बिजली की झालरों से सजाया जाएगा। इसके लिए कम्पोजिट ग्रांट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 अध्यापकों व 75 स्कूलों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक जनपद से एक स्कूल व एक अध्यापक का चयन किया जायेगा।

जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाने के दौरान करीब 2.5 लाख तिरंगे झंडो का निर्माण करवाया जा रहा है। इन झंडो का निर्माण स्वयं सहायता संगठनों की मदद से कराया जा रहा है जोकि पूरे जिले में घर-घर में व प्रत्येक प्रतिष्ठान में लगाए जाएंगे। दरअसल देश की आजादी का जश्न वैसे तो पूरे देश में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार जिले में इसकी अलग छटा दिखाई देगी। चूंकि इस बार जिले के हर घर और दुकानों में भी तिरंगा लहरायेगा। साथ ही जिले के सरकारी भवनों को भी तिरंगे व लाइट से सजाया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा जिलाधिकारी डॉ नेहा जैन की अध्यक्षता में तैयार हो गई है। जिसका पालन करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है जिसकी मॉनिटरिंग सीडीओ सौम्या पाण्डेय स्वयं कर रही हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूलों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 11 से 17 अगस्त तक कार्यक्रम मनेगा। घरों, दुकानों, उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा। सभी स्कूलों में साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई का कार्य कराने व स्कूलों को दुल्हन की तरह सजाने के निर्देश भी दिए हैं। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

21 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

1 hour ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.