औरैया

हर घर तिरंगा” सभी दिलों में जागृत करेगा देश भक्ति : अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस. चौहान ने बताया है कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर भारत सरकार द्वारा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम किया जाना है।

औरैया,अमन यात्रा : अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस. चौहान ने बताया है कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर भारत सरकार द्वारा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम किया जाना है। जिसमें सरकारी कार्यालयों, भवनों, प्रतिष्ठित स्थलों, दुकानों एवं घरों पर तिरंगा फहराया जाना है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से  “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के लिए अपने दायित्वों के तहत तिरंगे को फहराने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम से सभी युवा ,बच्चों एवं बुजुर्गों में देशभक्ति का भाव जागृत होगा, इसलिए सभी लोगों का दायित्व है कि स्वयं व आस-पास के लोगों को 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने भवनों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। 15 अगस्त को सेटेलाइट द्वारा भारत देश का सेटेलाइट फोटो लिया जाएगा। जिसके लिए भारत देश में अधिक से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा मौका बड़ी मुश्किल से ही प्राप्त होता है ।इसीलिए सभी लोगों से अनुरोध है कि इस महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

15 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

16 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

16 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

16 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

21 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

2 days ago

This website uses cookies.