मेरठ, अमन यात्रा । Mahatma Gandhi आज महात्‍मा गांधी जी की जयंती है। मेरठ में गांधी जी दो बार आए थे। उन्‍होंने मेरठ में जो कुछ किया वह इतिहास के पन्‍नों में भी दर्ज है। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्‍होंने गांधी जी को करीब से देखा। आज ऐसे लोग भी शहर में हैं। जिनकी यादों में गांधी जी हैं। जिन्‍हें वह आज तक नहीं भूल पाए हैं। उसमें से एक हैं सदर में रहने वाले स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी अमरनाथ गुप्‍ता। जिनकी उम्र करीब 95 साल हो गई है।

यादें ताजा

अमरनाथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताते हैं कि गांधी जी मेरठ में दो बार आए थे। उनका स्‍वभाव संत की तरह था। अमरनाथ गुप्‍ता गांधी जी से मिलकर इतने प्रभावित हुए हैं कि अक्‍सर दिल्‍ली जाकर उनके प्रार्थना सभा में शामिल भी होते थे। वे सारे अनुभव आज भी उनके जहन में है।

यह भी बताया