G-4NBN9P2G16

हाथरस भीषण सड़क हादसा: टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल,हामिद का उजड़ गया संसार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हाथरस-अलीगढ़ हाइवे पर शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ।टाटा मैक्स और रोडवेज बस की टक्कर ने घरों को सूना कर दिया है।इस भीषण सड़क हादसे में मरने वाले 15 लोगों में अधिकतर एक ही परिवार से हैं।

एजेंसी, हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हाथरस-अलीगढ़ हाइवे पर शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ।टाटा मैक्स और रोडवेज बस की टक्कर ने घरों को सूना कर दिया है।इस भीषण सड़क हादसे में मरने वाले 15 लोगों में अधिकतर एक ही परिवार से हैं।ऐसा ही बदनसीब परिवार हामिद का है।इस हादसे में चार लोगों का पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

आगरा के खंदौली के रहने वाले हामिद अपने परिवार के साथ सासनी में 40वें में शामिल होने गए थे।हामिद बाकी लोगों के साथ टाटा मैक्स से वापस लौट रहे तो हाथरस-अलीगढ़ हाईवे पर यह भीषण सड़क हादसा हो गया।एक गाड़ी को ओवरटेक करने चक्कर में टाटा मैक्स सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैक्स में सवार लोग 60 फीट तक दूर जा गिरे।हादसे में हामिद और उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटे शोएब और सोफियान की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे का मंजर बेहद खौफनाक था।टाटा मैक्स की हालत बता रही थी कि टक्कर कितनी तेज रही होगी और उसमें सवार लोगों पर क्या गुजरी होगी।स्थिति कुछ ऐसी थी कि टक्कर के बाद टाटा मैक्स का एक हिस्सा काफी दूर पड़ा हुआ था।वहीं दूसरी तरफ रोडवेज बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त था।इससे भी भयानक हालत घायलों की थी। बच्चे, महिलाएं इस टक्कर के बाद कई मीटर दूर झाड़ियों और खेतों में जाकर गिरे थे।

इस भीषण सड़क हादसे में घायल और मरने वाले आगरा के खंदौली के रहने वाले हैं।रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के लिए सभी सासनी गए थे।वापस आने के लिए सभी ने टाटा मैक्स लोडर में बैठ गए।टाटा मैक्स में 35 लोग सवार थे,लेकिन 17 लोगों के लिए यह सफर मौत का सफर बन गया।

टाटा मैक्स से सभी लोग शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अपने गांव खंदौली के लिए निकले। हाईवे पर मितई गांव के पास टाटा मैक्स ने एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही यूपी रोजवेड की जनरथ से भयानक टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेजु थी कि टाटा मैक्स में सवार लोग 60 मीटर दूर तक उछल गए।हादसे के बाद चीख पुकार मच गई,सड़क पर चारों तरफ बिखरा खून, कराहते लोग,मंजर ऐसा था कि मदद के लिए आए आसपास के लोगों का दिल भी दहल गया।
हादसे के बारे में जैसे स्थानीय लोगों को पता चला तो वह मदद करने के लिए दौड़ पड़े।पुलिस को भी हादसे के बारे में जानकारी दी गई।राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आकर घायलों को टाटा मैक्स से बाहर निकाला।कई थानों की पुलिस और अग्निशमन दल की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं।लोगों को झाड़ियों से ढूंढकर निकाला गया।इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर अपना दुख जताया है।सीएम ने हाथरस हादसे पर एक्स पर पोस्ट किया है।सीएम ने लिखा है कि जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

26 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

49 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.