G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र के गेंदा मऊ गांव के सामने रूरा झींझक नहर रोड पर शनिवार अपराह्न एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मवेशी चरा रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मवेशी चरा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हादसे में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गेंदामऊ गांव के सामने रूरा झींझक नहर रोड पर शनिवार अपराह्न एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार मवेशी चरा रहे लोगों को कुचलते हुए खड्ड में जा गिरी।इस दर्दनाक हादसे में मवेशी चरा रहे एक युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।
वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हादसे में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.