G-4NBN9P2G16

हृदय गति रुकने से लैब टेक्नीशियन की हुई मृत्यु, आसमयक निधन से परिवार में शोक की लहर

मूलरूप से अमरौधा विकासखंड के ग्राम कुसरजापुर निवासी प्रमोद कुमार सचान पुत्र राम सेवक सचान की हृदय गति रुकने से मंगलवार शाम 4 बजे मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि कानपुर स्थित अपने आवास 355 ईडब्लूएस बर्रा 4 में वे अपने परिवार के सदस्यों से आपस में बातचीत कर रहे थे इसी बीच हार्टअटैक हो गया और तत्क्षण में ही उनकी मौत हो गई

कानपुर देहात। मूलरूप से अमरौधा विकासखंड के ग्राम कुसरजापुर निवासी प्रमोद कुमार सचान पुत्र राम सेवक सचान की हृदय गति रुकने से मंगलवार शाम 4 बजे मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि कानपुर स्थित अपने आवास 355 ईडब्लूएस बर्रा 4 में वे अपने परिवार के सदस्यों से आपस में बातचीत कर रहे थे इसी बीच हार्टअटैक हो गया और तत्क्षण में ही उनकी मौत हो गई। वे 45 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। जैसे ही क्षेत्रवासियों को जानकारी हुई तो उसके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बताया कि प्रमोद मिलनसार, मेंहनती तथा मृदुस्वभाव के थे।

युवाओं में वह बेहद लोकप्रिय थे। हम लोगों को असमय ही छोड़कर चले गए इसका जीवन भर दु:ख रहेगा। वहीं गांव में मातम छाया हुआ है। प्रमोद कुमार सचान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दनपुर कानपुर नगर में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। उनके दो पुत्र ओजस्व सचान 13 वर्ष एवं तेजस्व सचान 9 वर्ष के हैं, उनकी पत्नी कल्पना कटियार गृहणी हैं। प्रमोद कुमार सचान का छोटा भाई संदीप कुमार एसजीपीजीआई लखनऊ में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक लापता

पुखरायां।कानपुर देहात में थाना रनियां पुलिस ने सोमवार को लापता हुए युवक को कड़ी मशक्कत कर महज कुछ ही घंटों… Read More

7 hours ago

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, प्रहलादपुर गांव में बुखार से मृत्यु की सूचना पर हुई जांच

कानपुर देहात: मलासा ब्लॉक के प्रहलादपुर गांव में बुखार से हुई मौतों की खबर मिलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने… Read More

8 hours ago

मंगलपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ दो वर्षों से… Read More

8 hours ago

शिक्षकों के प्रयासों से ही भारत बनेगा पुनः विश्व गुरु : प्रो निरंकार प्रसाद तिवारी

कानपुर देहात। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

कानपुर देहात। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने सोमवार को कानपुर देहात का दौरा कर… Read More

9 hours ago

ग्राम पंचायत रमईपुर की अनोखी पहल; कचरे से कमाई, गांव में बढ़ी सफाई

अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। जनपद की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.