G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। मूलरूप से अमरौधा विकासखंड के ग्राम कुसरजापुर निवासी प्रमोद कुमार सचान पुत्र राम सेवक सचान की हृदय गति रुकने से मंगलवार शाम 4 बजे मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि कानपुर स्थित अपने आवास 355 ईडब्लूएस बर्रा 4 में वे अपने परिवार के सदस्यों से आपस में बातचीत कर रहे थे इसी बीच हार्टअटैक हो गया और तत्क्षण में ही उनकी मौत हो गई। वे 45 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। जैसे ही क्षेत्रवासियों को जानकारी हुई तो उसके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बताया कि प्रमोद मिलनसार, मेंहनती तथा मृदुस्वभाव के थे।
युवाओं में वह बेहद लोकप्रिय थे। हम लोगों को असमय ही छोड़कर चले गए इसका जीवन भर दु:ख रहेगा। वहीं गांव में मातम छाया हुआ है। प्रमोद कुमार सचान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दनपुर कानपुर नगर में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। उनके दो पुत्र ओजस्व सचान 13 वर्ष एवं तेजस्व सचान 9 वर्ष के हैं, उनकी पत्नी कल्पना कटियार गृहणी हैं। प्रमोद कुमार सचान का छोटा भाई संदीप कुमार एसजीपीजीआई लखनऊ में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.