G-4NBN9P2G16
पुखरायां, मलासा विकास खंड के संविलियन विद्यालय हैदरपुर में मंगलवार को मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिक्षिका सुमन सिंह ने टीएलएम के माध्यम से बच्चों को आसानी से शिक्षा देने के तरीके बताए। निवेदिता श्रीवास्तव ने स्कूल रेडिनेस के बारे में जानकारी दी और नवाचारों के माध्यम से शैक्षिक प्रगति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
शिक्षक संकुल धर्मेन्द्र यादव ने गत सत्र के मूल्यांकन पर विचार व्यक्त किए और आगामी सत्र की कार्ययोजना बनाने का सुझाव दिया। धर्मेन्द्र सैनी ने नामांकन बढ़ाने के लिए टिप्स दिए।
रंजना सचान और रिचा सचान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महेंद्र पाल ने बैठक का संचालन किया।
बैठक में शैलेन्द्र कटियार, वर्षा गुप्ता, गीता यादव, अमर सिंह, सुरेश कुमार, पूनम गौतम, सीलम सचान, सलोनी, अमिता सचान, गीतांजली पाल, सुमन सिंह, आदर्श सचान, मोनिका सचान, एकता सचान, प्रतिभा और दिशा सचान सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.