जालौन

उरई : समाजवादियो ने दो घंटे किया मौन सत्याग्रह आंदोलन

दो घंटे के इस मौनब्रत में सभी कार्यकर्ता सिर पर लाल टोपी लगाये महात्मा गांधी से मन में कहते रहे। हे बापू आपके देश में क्या हो रहा है। बहू-बेटी, सुरक्षित नहीं है, गरीब भूखो मर रहा, नौजवान बेरोजगार हो गया, चारो ओर दिन दहाड़े लूट-डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है

उरई(जालौन)। दो अक्टूबर को समाजवादी पार्टी जालौन ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, बहू बेटियों के साथ सरेआम हो रहे दुराचार के साथ- साथ हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने तथा किसान विरोधी बिल के खिलाफ गांधी जयंती के मौके पर जिलाध्यक्ष नबाव सिंह यादव के नेतृत्व में गांधी मार्केट उरई स्थिति महात्मा गांधी प्रतिमा के नीचे मौन सत्याग्रह कर विरोध जताया।
दो घंटे के इस मौनब्रत में सभी कार्यकर्ता सिर पर लाल टोपी लगाये महात्मा गांधी से मन में कहते रहे। हे बापू आपके देश में क्या हो रहा है। बहू-बेटी, सुरक्षित नहीं है, गरीब भूखो मर रहा, नौजवान बेरोजगार हो गया, चारो ओर दिन दहाड़े लूट-डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है। यदि कोई इनके लिए आंदोलन करता है तो मौजूदा सरकार अंग्रेजो की तर्ज पर आंदोलन कारियो पर बर्बरतापूर्वक लाठिया बरसा कर उन्हें जेल में ठूंस रही है। हे महात्मा गांधी भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार को आप सदबुद्धि दे। इस सत्याग्रह आंदोलन में पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक शिवराम कुशबाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद बजरिया, जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठोर, वीरेंद्र यादव, महासचिव जैनुलाब्दीन,प्रदीप दीक्षित, अजहर बेग, कोषाध्यक्ष जमालुददीन, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महेश चन्द्र विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जीवन प्रताप बाल्मीकी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी जमील, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मांडवी निरंजन,संगीत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साविर वेग मिर्जा, भानू राजपूत, महेंद कठैरिया,जिला सचिव केके प्रजापति, रामलाल विश्वकर्मा, शफीकुर्रहमान पूर्व, मु तारिक, कय्यूम करीमी, अरसद कादरी, पुष्पेंद यादव, कपिल गुमावली, भानू वर्मा, सहित एक सैकड़ा से अधिक समाजवादी साथियों ने हिस्सा लिया। मौजूद रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading