फ्रेश न्यूज

होमगार्ड के जवानों ने अमृत सरोवर के किनारे किया पौधारोपण

स्थानीयविकासखंड के उदयपुर ग्राम सभा में रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बहुप्रतीक्षित इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। वहीं दूसरी तरफ इसी ग्राम सभा में सरकार के मंशानुरूप बने अमृत सरोवर के किनारे होमगार्ड विभाग के जवानों और अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा की वृक्षारोपण तो सालों से होता रहा है.

दुर्गेश यादव ,हरहुआ /चोलापुर  : स्थानीयविकासखंड के उदयपुर ग्राम सभा में रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बहुप्रतीक्षित इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। वहीं दूसरी तरफ इसी ग्राम सभा में सरकार के मंशानुरूप बने अमृत सरोवर के किनारे होमगार्ड विभाग के जवानों और अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा की वृक्षारोपण तो सालों से होता रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 15 दिनों का सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ब्लड डोनेशन, वृक्षारोपण व अन्य प्रकार के सेवा कार्य विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है। होमगार्ड विभाग के वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्य है, वैसे यह विभाग हमेशा ही समाज सेवा से जुड़े रहे हैं, लेकिन अंधाधुन कट रहे पेड़ों से पर्यावरण को खतरा पैदा हो चुका है, वृक्षारोपण जैसा कार्यक्रम पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड अजय कुमार पांडेय ने बताया कि होमगार्ड विभाग विभिन्न गांवों के अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण का कार्यक्रम चला रहा है। यह न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में बल्कि अमृत सरोवर को पर्यटन स्थल बनाने मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए मनरेगा का सहयोग लिया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान सुद्धु, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे, प्रिंस चौबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड राजमणि सिंह, रामनरेश, ओपी सिंह, राकेश सिंह के साथ रमेश चौबे सुनील मिश्रा रामबालक विजय गौड़ आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

गजनेर में राष्ट्रभक्ति का संगम: वर्ष प्रतिपदा पर RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

कानपुर देहात : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा के पावन…

2 hours ago

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात / लखनऊ : उच्च, माध्यमिक, तकनीकि एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा स्थित गेहूं क्रय…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर…

3 hours ago

जालौन ने फिर लहराया परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अव्वल, पारदर्शिता और समर्पण की मिसाल

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग…

3 hours ago

लखनऊ में बाबा साहेब की जयंती पर ऐतिहासिक मैराथन: ₹1 लाख के पुरस्कारों का महासंग्राम!

कानपुर देहात / लखनऊ: राजधानी लखनऊ 13 अप्रैल, 2025 को एक अभूतपूर्व मैराथन की मेजबानी…

3 hours ago

This website uses cookies.