G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, पुखरायां। पुखरायां कस्बे मे बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कस्बे के बड़े महादेवन मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा होली मिलन कैंप का आयोजन किया गया। वहीं होली मिलन कैंप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बुधवार को पुखरायां कस्बे में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर लोगों ने जमकर होली खेली तथा लोगों को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं इस अवसर पर कस्बे के बड़े महादेवन मंदिर में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ द्वारा होली मिलन कैंप का आयोजन किया गया जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कैबिनेट मंत्री ने मौजूद लोगों को संबोधन भी किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे तथा प्रेम का त्योहार है इसलिए हम सभी को इस पर्व को प्रेम तथा सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए।
इस मौके पर नगर संघसंचालक रवि द्विवेदी,नगर कार्यवाह शिवा जी, सह नगर कार्यवाह श्याम बाबा,बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया,राहुल अग्निहोत्री,ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अक्षय त्रिवेदी,मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी मनन,लोकेश द्विवेदी,रामप्रकाश व जीतू शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.