G-4NBN9P2G16

27 जनवरी को दुल्हन बनेंगी टीवी की ‘नागिन’ यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय

टीवी की ‘नागिन’ यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। मौनी लंबे संय से दुबई बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार को डेट कर रही हैं। वहीं अब दोनों जल्द इस रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। हाल ही में मौनी रॉय की शादी की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आई है।

मुंबई,अमन यात्रा :  टीवी की ‘नागिन’ यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। मौनी लंबे संय से दुबई बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार को डेट कर रही हैं। वहीं अब दोनों जल्द इस रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। हाल ही में मौनी रॉय की शादी की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नाम्बियार के साथ सात फेरे लेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी गोवा में होगी। शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आए हैं। दोनों गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि 28 जनवरी को शादी का जश्न मनाया जाएगा। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मौनी और सूरज दुबई या इटली में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी का समारोह दो दिवसीय होगा। मौनी रॉय की शादी में आशका गोराडिया और एकता कपूर शामिल होंगी।

शादी से पहले की रस्में 26 जनवरी को होंगी और उसके बाद 27 जनवरी को बीच किनारे शादी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय ने दक्षिण गोवा में एक पूरा फाइव स्टार होटल बुक किया है। तैयारियां जोरों पर हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वेन्यू को व्हाइट कलर से सजाया गया है। गौरतलब है कि मौनी रॉय के बाॅयफ्रेंज सूरज दुबई में रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

52 minutes ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

1 hour ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

1 hour ago

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.