G-4NBN9P2G16

18 दिसंबर को आयोजित होगी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा

जनपद में विद्याज्ञान प्रवेश प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी इसके लिए जनपद में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पारियों में होने वाली इस परीक्षा में हजारों बच्चें शामिल होंगे।

अमन यात्रा, लखनऊ / कानपुर देहात : जनपद में विद्याज्ञान प्रवेश प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी इसके लिए जनपद में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पारियों में होने वाली इस परीक्षा में हजारों बच्चें शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा हेतु 2 घंटे का समय निर्धारित है। प्रथम पाली का समय 10:30 से 12:30 व द्वितीय पारी का समय 2:30 से 4:30 तक निर्धारित है।
बता दें विद्या ज्ञान उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक नि:शुल्क आवासीय स्कूल है। यह शिव नादर फाउंडेशन की एक पहल है। विद्या ज्ञान में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से लगभग 2.5 लाख विद्यार्थी आवेदन करते हैं जिनमें से लगभग 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रवेश हेतु किया जाता है जिन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान कराई जाती है। विद्या ज्ञान में तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती है।
सबसे पहले प्रदेश के सभी जिलों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा होती है जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए द्वितीय लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों और उनके परिवारों के साथ संवाद किया जाता है। इसके लिए आवेदक किसी ग्रामीण स्कूल में कक्षा-5 में अध्ययन कर रहा होना चाहिए। लड़कियों की उम्र 12 साल से कम या उसके बराबर होनी चाहिए और लड़कों की उम्र 11 साल से कम या उसके बराबर हो। विद्यार्थी के संयुक्त पारिवारिक आय एक लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

17 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

20 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

43 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.