कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीएसए रिद्धि ने पौधारोपण करने के उपरांत किया दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण

नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने ब्लॉक अकबरपुर के 2 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में व्यवस्थाएं सही मिलीं।

कानपुर देहात,अमन यात्रा – नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने ब्लॉक अकबरपुर के 2 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में व्यवस्थाएं सही मिलीं। सर्वप्रथम उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिगाही में वृक्षारोपण किया। उनके द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया। उसके बाद विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में  बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से प्रश्न पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता का आंकलन भी किया तथा शिक्षकों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किये। इस दरमियान उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी संजय सिंह व पूर्व एबीआरसी अरविन्द सेंगर, प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, सहायक अध्यापिका पुनीता पालीवाल, सहायक अध्यापक सतीश चंद्र व शिक्षामित्र अनुराधा सिंह व विजय कुमार मौजूद रहे।
इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय नरिहा का भी निरीक्षण किया। बच्चों से मिलकर गुणवत्ता की जांच की तथा शिक्षकों की उपस्थिति भी चेक की। इस दौरान प्रधानाध्यापक से निपुण भारत अभियान पर चर्चा की तथा अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की, विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि वह अभिभावकों से संपर्क करके छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं औचक निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं से बीएसए सन्तुष्ट नजर आईं।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button