औरैया

कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान स्वाहा

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के बगल में मार्शल कंप्यूटर एवं मार्शल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर  बीती रात भीषण आग लग गई।

अमन यात्रा ब्यूरो , औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के बगल में मार्शल कंप्यूटर एवं मार्शल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर  बीती रात भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर फायर स्टेशन के दमकल कर्मी गाड़ी समेत पहुंचे, और अथक परिश्रम का आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग लगने से कई लाख रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट व्यापारी नेता पदाधिकारी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। स्थानीय कानपुर रोड बैंक ऑफ इंडिया के समीप शुक्रवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से मार्शल कंप्यूटर एवं मार्शल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। धुंआ  एवं आग की लपटों को देखकर पास पड़ोस के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। जिस पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और इस आशय की जानकारी फायर स्टेशन को दी। जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी समेत मौके पर पहुंचे और अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों से तकरीबन 85 लाख से अधिक का माल जलकर स्वाहा हो चुका था।

 

घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह  उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू वाजपेई , नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई व सरदार किट्टू एवं कई व्यापारी तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आग लगने का जायजा लिया। इस दौरान दुकान संचालक ने बताया कि रोज की भांति वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया, तभी रात करीब ढाई बजे उसकी दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे उसकी दुकान में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने से उसका कमोबेश 85 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था…

14 hours ago

गणेश चतुर्थी: कानपुर देहात के एसपी ने कहिंजरी में की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात: पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।…

14 hours ago

महिला ने देवर के विरुद्द दर्ज कराई गाली गलौज,मारपीट की रिपोर्ट,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात। जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव से एक मामला सामने आया है।एक…

15 hours ago

सचेंडी की ₹13 लाख की चोरी का खुलासा, चौकी इंचार्ज शेर सिंह की तत्परता ने दिलाया कानपुर पुलिस को श्रेय

कानपुर नगर/कानपुर देहात: कानपुर नगर और कानपुर देहात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दो…

16 hours ago

दहेज उत्पीड़न से आत्महत्या के मामले में आरोपी को 5 साल की जेल

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस के 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत, थाना मंगलपुर पुलिस की प्रभावी…

17 hours ago

दुष्कर्म के आरोपी को कानपुर देहात पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक और…

17 hours ago

This website uses cookies.