अखिलेश की विजय रथ यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सड़को में कार्यकर्ताओ का भारी हुजूम , अखिलेश भी हैरत में ..

सीसामऊ और आर्य नगर विधानसभा सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी रोड शो कर चुके हैं। ज्यादा भीड़ न होने की वजह से वे नाराजगी भी जता चुके हैं। शुक्रवार को प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीरपुर से रोड शो की शुरुआत की।

कानपुर,प्रांजल सचान। सीसामऊ और आर्य नगर विधानसभा सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी रोड शो कर चुके हैं। ज्यादा भीड़ न होने की वजह से वे नाराजगी भी जता चुके हैं। शुक्रवार को प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीरपुर से रोड शो की शुरुआत की। मीरपुर छावनी होते हुए पकड़िया चौराहा, शिवनारायण टंडन पुल होते हुए मुरेकंपनी से नरोना चौराहा तक रोड शो पहुंचा।

अखिलेश यादव आज तीन विधानसभा कैंट, सीसामऊ और आर्य नगर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रोड शो में अखिलेश यादव के साथ हजारों की संख्या में उमड़ा जनसमूह लगातार मौजूद है। रोड शो में जगह-जगह उनके स्वागत के लिए सपाइयों ने फूल बरसाए। अखिलेश ने ऐतिहासिक गणेश मंदिर के बाहर से दर्शन किए। अखिलेश यादव का यह रोड तो कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। आर्य नगर और सीसामऊ विधानसभा पहले से ही समाजवादी पार्टी के खाते में हैं।

रोड शो के बीच घंटाघर चौराहे पर अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के लिए कहा कि बाबा न तो बॉल फेंक पाते हैं और न ही कैच पकड़ पाते हैं। वो सिर्फ धुआं उड़ाने का काम कर सकते हैं।

कहा कि ग्रीन पार्क में सबसे ज्यादा मैच सपा सरकार में खेले गए। कानपुर मेट्रो को लेकर कहा कि कैंची दिल्ली से आई और फीता लखनऊ से आया था। सपा सरकार आई तो मेट्रो उन्नाव तक चलेगी।

पहले और दूसरे चरण में बाबा का चेहरा उतर गया है। सातवें चरण तक यूपी में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग हम लोगों पर आरोप लगाते हैं कि हम लोग जातिवादी हैं। वो खुद सबसे बड़े जातिवादी हैं। भाजपा सरकार आते ही कहा गया कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में चलेगा। आज हवाई अड्डा, बन्दरगाह से लेकर रेल तक बेच डाली।

कानपुर की मीलें होंगी शुरू

कानपुर की बंद पड़ी मीलों को शुरू करने के लिए अखिलेश ने बड़ा ऐलान किया। कहा कि बंद पड़ी मीलों को फिर से शुरू किया जाएगा। टीईटी परीक्षार्थियों को नौकरी दी जाएगी। वहीं सफाई कर्मियों के लिए कहा कि आउटसोर्स नहीं परमानेंट नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में धीरे-धीरे इसकी शुरुआत की जाएगी।

सीसामऊ सपा का मजबूत गढ़
सीसामऊ विधानसभा समाजवादी पार्टी का सबसे अभेद्य किला माना जाता है। 1974 से अस्तित्व में आई सीसामऊ सीट पर सपा का ही कब्जा है। मोदी लहर में यहां कमल नहीं खिल सका है। यहां जीतने के लिए भाजपा ने 2 साल पहले से ही यहां रणनीति के तहत काम शुरू कर दिया था। इस बार कांग्रेस से मुस्लिम प्रत्याशी हाजी सुहैल अहमद मैदान में हैं। मुस्लिम वोट बैंक बटने से भाजपा जीत को लेकर आश्चस्त है। वहीं आर्य नगर विधानसभा भी सपा के पास है। ऐसे में अखिलेश दोनों ही सीटों पर रोड शो करेंगे।

कैंट में भी सपा हुई मजबूत
राजनैतिक समीकरणों की मानें तो इस बार कैंट में सपा से प्रत्याशी मो. हसन रूमी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। जीत दर्ज कराने के लिए इस बार अखिलेश यादव कैंट विधानसभा में भी रोड शो करेंगे। इससे पहले के चुनावों में अखिलेश आर्य नगर और सीसामऊ तक चुनाव प्रचार कर लौट जाते रहे हैं। इस बार कैंट में भी सपा को जीत की किरण दिख रही है।

ये रहेगा रोड शो का रूट

इसके बाद रोड शो नरौना चौराहा, घंटाघर, मूलगंज, नई सड़क, परेड, यतीमखाना, तलाक महल, रूपम टॉकीज, टाटमिल चौराहा, रेल बाजार, कोहली तिराहा, कुम्हार मंडी, एक मिनार मस्जिद, मीरपुर, छावनी अस्पताल, फेथफुल चौराहा, खपरा मोहाल पुल, मुरे कंपनी पुल, नरोना चौराहा।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अब तीन पीढ़ियों की पैतृक संपत्ति के बंटवारे में लगेंगे मात्र दस हजार रुपये, अधिसूचना हुई जारी

लखनऊ/कानपुर देहात। अब पैतृक संपत्ति का विभाजन करवाना आसान हो गया है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन…

3 hours ago

लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया शिक्षक दिवस

भोगनीपुर (कानपुर देहात)। लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा भोगनीपुर अकादमी में बच्चों के साथ…

3 hours ago

सलारपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ मूर्ति विसर्जन

अमन यात्रा ब्यूरो, पुखरायां।कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शुक्रवार को…

4 hours ago

नबी की शान में नारों से गूंजा अमरौधा, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब

अमरौधा, कानपुर देहात। ब्लॉक अमरौधा में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में 50 शिक्षक हुए सम्मानित

कानपुर देहात। शिक्षक दिवस पर बीआरसी अकबरपुर सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद…

5 hours ago

This website uses cookies.