कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला व्यायाम शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु पर शोक की लहर

अमरौधा विकासखंड के संविलियन विद्यालय पिलखनी में कार्यरत जिला व्यायाम शिक्षक विवेक सचान के आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अमन यात्रा, पुखरायाँ : अमरौधा विकासखंड के संविलियन विद्यालय पिलखनी में कार्यरत जिला व्यायाम शिक्षक विवेक सचान के आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। हासेमऊ निवासी शिक्षक विवेक सचान करीब तीन वर्ष से बीमार चल रहे थे। वे कैंसर से पीड़ित थे जिसका इलाज चल रहा था। इसी बीच रविवार को उनकी मौत हो गई। उनके एक 16 वर्षीय पुत्र एवं एक 8 वर्षीय पुत्री है। उनके मौत की खबर सुनते ही शिक्षा जगत एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक विवेक सचान 2002 से 2021-22 तक लगातार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उनकी असमायिक मृत्यु पर स्कूल को ही नहीं बल्कि पूरे जनपद को अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़े-  शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं होंगी जीवन कौशल में निपुण

वे खेल के प्रति समर्पित थे और एक अच्छे व्यायाम शिक्षक थे। खेलकूद को बढ़ावा देने में उनका बड़ा योगदान रहा है। स्कूल के बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाने का कार्य वे हर समय करते रहे हैं। उनकी प्रेरणा से स्कूल के बच्चों ने खेलकूद में विभिन्न स्तरों पर सराहनीय प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है।


शिक्षिका नीतू कटियार ने बताया कि मृतक शिक्षक का परिवार बीमारी में इलाज के कारण आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो गया है। अतः विभाग उनके सभी देयकों का भुगतान जल्द से जल्द करें ताकि उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।


बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने भी शिक्षक के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि विवेक सचान अपने विषय में काफी लोकप्रिय शिक्षक थे। उनके निधन से बेसिक शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button