G-4NBN9P2G16
मुंबई,अमन यात्रा : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें लगा था कि उत्तर प्रदेश में विकास होने वाला है. यह कैसा बहुमत, जैसे कोई राजा को बहुमत दे, वैसा बहुमत भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला, लेकिन जो भी सपने दिखाए गए वह सपने, सपने ही रह गए सपनों का जुमला बन गया. सपने खरे नहीं उतरे.
आदित्य ठाकरे ने दावा करते हुए कहा कि चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री होंगे. उत्तर प्रदेश में अन्याय बढ़ रहा है. वहीं नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार चुनावों के दौरान राजनीतिक साजिश रच रही है. एमवीए की सभी पार्टियां एक साथ हैं और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये ईस्ट इंडिया कंपनी आपको 10 मार्च के बाद नहीं दिखेगी यहां से वह हट गई है, समझ लो. यही परिवर्तन का माहौल रहा तो 2024 में यह ईस्ट इंडिया कंपनी दिल्ली से भी भाग जाएगी. उन्होंने कहा कि शिवसेना की राजनीति कभी भी नफरत की नहीं रही. ज़रुर हमारे हाथों में हिंदुत्व का केसरिया और भगवा है, लेकिन हमारे साथ हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई भी हैं. किसके शरीर में किसका खून है यह 10 मार्च को पता चलेगा.
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.