G-4NBN9P2G16

महाठग विष्णू बाबू के लिए साफ्ट टारगेट होती थीं महिलाएं, कभी बन जाता था आइएएस तो कभी आरएसएस का नेता

मेरठ की भाजपा नेता पूजा बंसल समेत पचास से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुके कानपुर के महाठग विष्णु बाबू दिवाकर का सॉफ्ट टारगेट महिलाएं होती थीं।

कानपुर, अमन यात्रा ब्यूरो मेरठ की भाजपा नेता पूजा बंसल समेत पचास से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुके कानपुर के महाठग विष्णु बाबू दिवाकर का सॉफ्ट टारगेट महिलाएं होती थीं। भाजपा की नेता से पचास लाख तो कानपुर की एक महिला से वह 12 लाख की रकम ऐंठ चुका था। वह कभी आइएएस अधिकारी बनकर तो कभी आरएसएस का पदाधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर चूना लगाता था। हमीरपुर सर्विलांस टीम की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो कई और अहम जानकारियां सामने आई हैं।

महिलाओं को जाल में ज्यादा फंसाता था : विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ कई मुकदमे हैं, लेकिन उसकी गिरफ्तारी पहली बार हुई। उसपर पहला मुकदमा 23 जून, 2014 को कानपुर के किदवईनगर की सुनीता कुमारी ने दर्ज कराया था। प्लाट दिलाने का झांसा देकर उसे महिला से 12 लाख रुपये ठगे थे। दूसरा मुकदमा 11 अगस्त, 2018 को दर्ज हुआ।

 

कानपुर देहात के डेरापुर में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चार्जशीट लग चुकी है। मगर पुलिस में अच्छी पकड़ के चलते वह गिरफ्तार नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह विष्णु बाबू की पहली गिरफ्तारी है। वह सबसे ज्यादा शिकार महिलाओं को बनाता था। उस पर और भी मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।

कभी आइएएस तो संघ का पदाधिकारी बन जाता था : महाठग ने कानपुर देहात के थनवापुर निवासी शीलू देवी से सवा पांच लाख रुपये कीमत की जमीन की धोखाधड़ी की थी। इसी तरह मेरठ निवासी संगीता सिंह से आरएसएस में प्रतिष्ठित पद दिलाने के नाम पर 6.36 लाख रुपये, कानपुर देहात के रूरा थानांतर्गत सिठमरा निवासी पुष्पलता से उनके देवर की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की। इसके अलावा उसने 54 बीघा जमीन की रजिस्ट्री व एंग्रीमेंट कराया।

 

यह सभी जमीनें ठगी से हासिल कीं। ठगी की रकम से ही सफारी गाड़ी भी खरीदी। इसके अलावा औरैया व जालौन में भी इसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान कई ऐसे लोग भी मिले हैं, जिनसे वह प्रशांत किशोर बनकर मिलता था। हमीरपुर पुलिस के संपर्क में अभी दर्जन भर पीडि़त हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.