धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, लौवा संविलियन विद्यालय में महिलाओं का मिला सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर संविलियन विद्यालय लौवा में 'नारी सशक्तिकरण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह' का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका चौधरी की अध्यक्षता में एवम् रिया चौधरी (समन्वयक महिला कल्याण विभाग), डा० अर्चना चौरसिया (ब्लॉक कोविड प्रभारी) और अनन्त त्रिवेदी (एसआरजी) की उपस्थिति में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा और एआरपी गौरव सिंह राजपूत ने किया.

मंगलपुर, सोनू सिंह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर संविलियन विद्यालय लौवा में ‘नारी सशक्तिकरण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका चौधरी की अध्यक्षता में एवम् रिया चौधरी (समन्वयक महिला कल्याण विभाग), डा० अर्चना चौरसिया (ब्लॉक कोविड प्रभारी) और अनन्त त्रिवेदी (एसआरजी) की उपस्थिति में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा और एआरपी गौरव सिंह राजपूत ने किया,  कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर फोकस कर कई छात्रों और ब्लॉक की 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी ने कहा यदि पूर्ण रुप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों व लड़कों में मतभेद नही करना चाहिए।

विज्ञापन

लड़कियों को लड़को की तरह सभी सुविधाएं प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। एआरपी गौरव सिंह राजपूत ने कहा हर क्षेत्र में महिलाओं ने कीर्तिमान स्थापित कर अपने अद्भुत साहस, अथक परिश्रम के आधार पर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की और युग निर्माण में अपना योगदान दिया है। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने ‘बैलेंस फॉर बेटर’ यह थीम महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मोहिनी देवी, कल्पना, अर्चना, रिया, विंध्यवासिनी, मंदाकिनी, अर्चना, पूजा, रिचा के अतिरिक्त एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं उपस्थित रही

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

12 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

13 hours ago

This website uses cookies.