G-4NBN9P2G16
मंगलपुर, सोनू सिंह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर संविलियन विद्यालय लौवा में ‘नारी सशक्तिकरण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका चौधरी की अध्यक्षता में एवम् रिया चौधरी (समन्वयक महिला कल्याण विभाग), डा० अर्चना चौरसिया (ब्लॉक कोविड प्रभारी) और अनन्त त्रिवेदी (एसआरजी) की उपस्थिति में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा और एआरपी गौरव सिंह राजपूत ने किया, कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर फोकस कर कई छात्रों और ब्लॉक की 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी ने कहा यदि पूर्ण रुप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों व लड़कों में मतभेद नही करना चाहिए।
लड़कियों को लड़को की तरह सभी सुविधाएं प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। एआरपी गौरव सिंह राजपूत ने कहा हर क्षेत्र में महिलाओं ने कीर्तिमान स्थापित कर अपने अद्भुत साहस, अथक परिश्रम के आधार पर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की और युग निर्माण में अपना योगदान दिया है। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने ‘बैलेंस फॉर बेटर’ यह थीम महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मोहिनी देवी, कल्पना, अर्चना, रिया, विंध्यवासिनी, मंदाकिनी, अर्चना, पूजा, रिचा के अतिरिक्त एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं उपस्थित रही
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.