असीम अरुण, शिवपाल ने बनाई बड़ी बढ़त, अजय कपूर और महेश त्रिवेदी में कांटे की टक्कर
कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

कानपुर,अमन यात्रा । कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी.
फतेहपुर : चार सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए है और दो सीटों पर सपा आगे चल रही है। हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र से राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह चौथे चक्र तक की मतगणना में 11 581 वोट हासिल कर चुके हैं, वह सपा प्रत्याशी ऊषा मौर्य 650 मतों से पीछे चल रहे हैं। सदर सीट पर भाजपा के विक्रम सिंह 617 मतों से पीछे हैं, यहां सपा के चंद्र प्रकाश लोधी आगे चल रहे हैं। अयाहशाह से भाजपा के विकास गुप्त पांच सौ वोट से आगे चल रहे हैं, सपा के विशंभर प्रसाद निषाद पीछे हैं। बिंदकी सीट पर अपनादल-भाजपा गठबंधन के राज्यमंत्री जयकुमार जैकी लगातार बढ़त बनाए हुए है। वह 11544 मत हासिल करके सपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू से पांच हजार वोट की बढ़त बनाए हैं। खागा में भाजपा विधायक कृष्णा पासवान सपा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस आठ सौ मतों से पीछे से चल रही हैं। जहानाबाद में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल सपा प्रत्याशी मदनगोपाल वर्मा से लगभग छह हजार मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी आदित्य पांडेय तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं।
कानपुर : किदवई नगर सीट पर कांग्रेस के अजय कपूर – 7995 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए हैं और भाजपा के महेश त्रिवेदी 7907 वोट लेकर क्रास करने के लिए तेजी से दौड़ लगा रहे हैं। वहीं कल्याणपुर सीट पर भाजपा आगे हो गई है, यहां भाजपा की नीलिमा कटियार 7365 और सपा के सतीश निगम 7275 वोट हासिल कर चुके हैं।
कानपुर : सीसामऊ सीट पर तीसरे चक्र तक सपा आगे चल रही है। यहां भाजपा के सलिल विश्नोई- 10236, सपा के हाजी इरफान सोलंकी-11325, कांग्रेस के हाजी सुहैल अहमद- 540, बसपा के रजनीश तिवारी- 643 वोट मिल चुके हैं। महाराजपुर में भाजपा लंबी बढ़त बनाए हुए है। यहां पर भाजपा के सतीश महाना- 21730, सपा- फतेह बहादुर गिल- 5420, कांग्रेस- कनिष्क पांडेय- 933, बसपा के सुरेंद्र पाल- 1567 वोट हासिल कर चुके हैं।
जालौन : जालौन जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों में पांच चरणों की गणना में तीनों सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई है। उरई विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के गौरी शंकर वर्मा9696 मतों के सपा प्रत्याशी दयाशंकर 9637से 257 मतों से आगे चल रहें हैं। कालपी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा निषाद पार्टी के प्रत्याशी छोटे सिंह 4100 बसपा के श्याम पाल3300 से 800 मतों से आगे चल रहे हैं। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मूलचंद निरंजन 6037 मतों के साथ बसपा की शीतल कुशवाहा 5694 से 343 मतों से आगे चल रहे हैं।
कन्नौज : सदर सीट पर भाजपा 192 मतों से आगे चल रही है। यहां भाजपा के असीम अरुण को 19579 और सपा के अनिल दोहरे को 19387 मिल चुके हैं।
इटावा : जसवंतनगर सीट पर भाजपा के विवेक शाक्य -6146 और सपा प्रसपा गठबंधन के शिवपाल सिंह -14717 वोट हासिल कर चुके हैं। इटावा सदर सीट पर भाजपा के सरिता भदौरिया -8440, सपा के सर्वेश शाक्य -10331 वोट प्राप्त कर चुके हैं। भरथना में भाजपा के डा. सिद्धार्थ शंकर -10349 व सपा के राघवेंद्र गौतम -10696 वोट मिल चुके हैं।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.