उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मंत्री नीलिमा कटियार पीछे, असीम अरुण ने बनाई लंबी बढ़त

कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

कानपुर, अमन यात्रा । कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।

कन्नौज : सदर सीट पर 22वें राउंड की गणना तक भाजपा के असीम अरुण लंबी बढ़त बनाते हुए 10499 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा के असीम अरुण को 78867 और सपा के अनिल दोहरे 68368 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर : कानपुर की चर्चित सीट कल्याणपुर में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार 170 वोट से  पीछे हैं। पांचवे राउंड के बाद उन्हें 17589 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा के सतीश निगम 17759 वोटों के साथ नंबर एक हैं। यहां कांग्रेस की नेहा तिवारी को 459 और बसपा के अरुण मिश्रा को 1625 वोट मिले हैं। किदवई नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के महेश त्रिवेदी 21054 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अजय कपूर को 18057 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। समाजवादी पार्टी के अभिमन्यु गुप्ता को 1098 और बसपा के मोहन मिश्रा को 295 वोट मिले हैं। गोविंदनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मैथानी शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 27808 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 5521 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सम्राट विकास को 10829 और बसपा से अशोक कुमार कालिया को 1134 वोट मिले हैं। महाराजपुर सीट पर भी भाजपा के कद्दावर नेता व प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना 28551 वोटों से आगे चल रहे हैं। सतीश महाना 41581 वोट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। सपा के फतेह बहादुर को 13030, कांग्रेस के कनिष्क पांडेय को 1728 और बसपा के सुरेंद्र पाल को 3136 वोट मिले हैं। घाटमपुर सीट पर अपना दल के सरोज कुरील 30140 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां बसपा के प्रशांत अहिरवार को 17063, सपा के भगवती सागर को 21532 और कांग्रेस के राज नारायण कुरील को 11124 वोट मिले हैं। कानपुर की बिल्हौर सीट पर भाजपा के राहुल बच्चा को 36018 वोट मिले हैं। सपा की रचना सिंह को 28277 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यहां बसपा की मधु सिंह को 8859 और कांग्रेस की उषा रानी कोरी को 550 वोट मिले हैं। कानपुर की चर्चित सीट बिठूर विधानसभा सीट पर भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा  41155 वोटों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं सपा के मुनींद्र शुक्ला 29459 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के अशोक निषाद को 2410 और बसपा के रमेश सिंह यादव को 8813 वोट मिले हैं।

महोबा : महोबा की दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। महोबा सदर में सातवें राउंड में सदर सीट में बीजेपी 16847 वोटों से सपा से आगे चल रही है। भाजपा के राकेश गोस्वामी को 29204 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा से मनोज तिवारी हैं उन्हें 12351 वोट मिले हैं। बसपा से संजय साहू को 10125 और कांग्रेस से सागर सिंह को 1773 वोट अभी तक मिले हैं। चरखारी विधानसभा सीट पर छठवें चरण के बाद बीजेपी प्रत्याशी ब्रजभूषण राजपूत 9708 मतों से आगे चल रहे हैं। बृजभूषण राजपूत को 20471 वोट मिले हैं। वहीं, सपा से रामजीवन यादव को 10763 वोट मिले हैं। बसपा से विनोद कुमार राजपूत को  8181 और कांग्रेस से निर्दोष दीक्षित को 1347 वोट मिले हैं।

बांदा : यहां की तिंदवारी सीट पर चौथे राउंड तक भाजपा के रामकेश निषाद को 35752 वोट मिले हैं। सपा के बृजेश कुमार प्रजापति 20339 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बबेरू सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। यहां भाजपा के अजय पटेल 28824 वोट के साथ आगे हैं। सपा के विशंभर यादव को 28539 वोट मिले हैं। बांदा सदर  सीट पर नवें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के प्रकाश द्विवेदी को 35350 वोट मिले हैं। सपा की मंजुला सिंह 26020 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

उन्नाव : सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के पंकज गुप्ता 12228 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा है। यहां सपा के अभिनव कुमार को 9544 वोट मिले हैं। इस सीट पर बसपा के देवेंद्र सिंह को 1810 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस की आशा सिंह को 125 वोट मिले है। वहीं, पुरवा विधानसभा सीट पर भाजपा के अनिल सिंह 12008 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। यहां सपा के उदयराज को 9533 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा से विनोद त्रिपाठी को 1578, कांग्रेस की उरूसा राना को 154 वोट मिले हैं। बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यहां श्रीकांत कटियार को 8668 वोट मिले हैं। सपा के मुन्ना अल्वी को 6723, बसपा से राम किशोर पाल को 2328 और कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 500 वोट मिले हैं।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading