इटावा

मुलायम और अखिलेश ने परिवार संग खेली फूलों की होली, लोग होली के रंग में झमू उठे

सपा परिवार की होली दो वर्षों बाद एक बार फिर से गुलजार रही। रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल के नीचे सपा का पूरा कुनबा दिखाई दिया। मुलायम जैसे ही मंच पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर पैर छुए और होली की शुभकामनाए दी।

इटावा,अमन यात्रा । सपा परिवार की होली दो वर्षों बाद एक बार फिर से गुलजार रही। रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल के नीचे सपा का पूरा कुनबा दिखाई दिया। मुलायम जैसे ही मंच पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर पैर छुए और होली की शुभकामनाए दी। मंच पर मुलायम सिंह और अखिलेश फूलों की होली खेलते दिखे। वहीं चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मंच पर दिखाई दिए। राम गोपाल यादव ने जब मंच से फाग गाया तो लोग होली के रंग में झमू उठे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी।

सपा परिवार में विघटन के बाद पहला मौका है जब सपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आए हैं। 40 साल से ज्यादा समय से सैफई की पारंपरिक होली मनाई जा रही है। जिसमें सपा परिवार के सभी लोग एक साथ एक मंच में आकर होली मनाते है। पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से होली नहीं मनाई जा पा रही थी। लेकिन इस बार एक बार फिर से होली में वहीं रंग दिखाई दिए।

इस बीच जहां सपा का पूरा परिवार होली के रंग में दिखा वहीं सपा समर्थक भी जोश में रहे। तैयारियां बता रही थी की पिछले दशकों को सपा नेता याद करना चाह रहे थे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव समेत परिवार कई सदस्य मंच पर मौजूद रहे।

सैफई में होली समारोह में जहां अखिलेश ने पिता मुलायम के पैर छुए। वहीं प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के पैर छूकर के आशीर्वाद लिया।

शिवपाल इससे पहले भी कर चुके थे कि होली में सभी मन-मुटाव को वह भुला चुके हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

1 hour ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

2 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

2 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

2 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

2 hours ago

बालिका व बालक गृह का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को निर्देश

कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…

3 hours ago

This website uses cookies.