G-4NBN9P2G16

सीएसजेएमयू में अंतरविश्वविद्यालयीय जूडो चैम्पियनशिप शुरू

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आज अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय जूडो चैम्पियनशिप 2021-22 का उद्घाटन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी.आर. सिंह ने किया तथा अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की।

अमन यात्रा,कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आज अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय जूडो चैम्पियनशिप 2021-22 का उद्घाटन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी.आर. सिंह ने किया तथा अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की। चैम्पियनशिप में कुल 217 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन 48 किग्रा और 78$ किग्रा भार वर्ग में महिला खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की।
मुख्य अतिथि प्रो. डी.आर. सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में कई तरह के सुधार लाने में सहायक सिद्ध हुई है। इससे छात्रों के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों को समग्र शैक्षणिक ग्रेड की बेहतरी में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जूडो युवाओं के बीच बड़ी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। सरकार ने भी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए ‘खेलो इंडिया’ जैसी कई पहल शुरू की हैं, जो इस टूर्नामेंट के अंत में प्रत्येक भार वर्ग से शीर्ष 8 खिलाड़ियों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि जूडो खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा में भी सहायक है। आत्मरक्षा हमेशा से व्यक्ति की जरूरत रही है। इस मायने में भी जूडो का प्रशिक्षण सभी छात्रों को लेना चाहिये।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के दौरान खेल के लिए किये जाने वाले प्रयासों की सराहना करते हुए चैंपियनशिप में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि खेलों से न सिर्फ शारीरिक बल्कि बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे भव्य खेल आयोजन करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के स्तर पर सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिये जाने के लिए कई तरह की योजनाएं ‘‘खेलो इंडिया’’ के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय भी इस पहल को आगे बढ़ाते हुए खेलों के लिए माकूल अवसर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करायेगा, ताकि यहां के छात्र अपने बेहतरीन प्रदर्शन के माध्यम से देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव अनिल कुमार यादव समेत शिक्षा और खेल क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

33 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

1 hour ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

2 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.