2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को रनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना रनियाँ पुलिस ने 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कानपुर देहात व आसपास के जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं

कानपुर देहात।थाना रनियाँ पुलिस ने 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कानपुर देहात व आसपास के जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रनियाँ पुलिस ने कार्यवाही करते हुये शुक्रवार को थाना रनियाँ क्षेत्रान्तर्गत पेप्सी गोदाम उमरन के पास से अभियुक्त रजत कश्यप उर्फ छोटू पुत्र स्व० मैकूलाल निवासी गुडियाना लंका रोड़ कस्बा सचेण्डी थाना सचेण्डी कानपुर नगर उम्र 25 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर दो किलो सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रनियाँ पर मु0अ0सं0 078/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।थाना इंचार्ज रनिया महेंद्र पटेल ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 23/2019 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना फजलगंज कानपुर कमि0,मु0अ0स0 66/2019 धारा 391 भा0द0वि0 थाना फजलगंज कानपुर कमि0, मु0अ0स0 89/2019 धारा 307/413/414 भा0द0वि0 थाना फजलगंज कानपुर कमि0, मु0अ0स0 90/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना फजलगंज कानपुर कमि0, मु0अ0स0 375/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना फजलगंज कानपुर कमि0, मु0अ0स0 186/2023 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना सचेण्डी कानपुर कमि0, मु0अ0स0 078/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रनियाँ कानपुर देहात पंजीकृत है। उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में महेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष रनियाँ, उ0नि0 आनन्दवीर सिंह सोलंकी, हे0का0 10 संजय सिंह, का0 223 इन्द्रदेव का सराहनीय योगदान रहा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

5 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

11 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

11 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

11 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

12 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

12 hours ago

This website uses cookies.