G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

2 साल पुराने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में ट्यूशन टीचर को 10 साल की सजा

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में 12 साल पहले हुए एक जघन्य अपराध में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। मामला फरवरी 2012 का है।

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में 12 साल पहले हुए एक जघन्य अपराध में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। मामला फरवरी 2012 का है। जब एक ट्यूशन टीचर ने अपने छात्र की मां को नशीला पदार्थ देकर अगवा कर लिया और तीन महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

ट्यूशन टीचर ने किया था अपहरण और दुष्कर्म

पीड़ित के पति ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र कुमार उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। परिवार का विश्वास प्राप्त कर चुका था। 12 फरवरी 2012 को जब पति ड्यूटी पर गए थे तब शैलेंद्र अपने दो साथियों के साथ घर आया। महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर ले गया। करीब तीन महीने 27 मई 2012 को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर घर पहुंची।

आरोपी को 10 साल की सजा

एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में शैलेंद्र के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले। जबकि अन्य आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उनका नाम हटा दिया गया। अपर जिला जज एफटीसी प्रथम सुरेंद्र सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी पाया। कोर्ट ने शैलेंद्र कुमार पर 10 साल के कठोर कारावास की सजा के साथ 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

11 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

11 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.