कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

20 जुलाई को होगा वृहद पौधरोपण, बेसिक शिक्षा विभाग को मिला नया लक्ष्य

र्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के साथ-साथ अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। इसके तहत स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ पौधारोपण करना होगा। इसमें प्रत्येक बच्चे की भागीदारी अनिवार्य रहेगी।

Story Highlights
  • पढ़ाई के साथ पर्यावरण को बचाने की मिली जिम्मेदारी
कानपुर देहात। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के साथ-साथ अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। इसके तहत स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ पौधारोपण करना होगा। इसमें प्रत्येक बच्चे की भागीदारी अनिवार्य रहेगी। राज्य के प्रत्येक जिले को पौधे लगाने का अलग अलग लक्ष्य दिया गया है। पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बच्चे विद्यालय परिसर, खेल मैदान के चारो ओर, सार्वजनिक जगहों पर, घर, खेत आदि में पौधे लगा सकते हैं। साथ ही उन पौधों की देखभाल भी करना अनिवार्य है। इस बार वृहद पौधरोपण कार्यक्रम 20 जुलाई को होगा।
पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित करने, लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे खोदने, पौधे उठाने का काम 18 जुलाई तक करने के लिए कहा गया है। बता दें निर्धारित लक्ष्य 36.50 करोड़ में से बेसिक शिक्षा विभाग को 15.43 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें कानपुर देहात के परिषदीय स्कूलों को 19862 पौधें रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। शासन की मंशा है कि जितनी आबादी उतने पेड़ तो कम से कम जरूर लगने चाहिए। इसे देखते हुए कानपुर मंडल में 2.96 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर हरियाली को सहेजने का फैसला हुआ है। 20 जुलाई को पौधरोपण अभियान चलेगा।
जिलों में इस संबंध में तैयारी तेज हो गई है। 65.2 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर इटावा सबसे आगे है। इस मंडलीय पौधरोपण अभियान में सबसे बड़ी भागीदारी वन विभाग की है। मुख्य वनसरंक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से 1 करोड़ 45 लाख 59 हजार 518 पौधे लगाए जाएंगे। इटावा में 40.67 लाख, कानपुर देहात में 29.86 लाख, औरैया में 26,05 लाख, फर्रूखाबाद में 16 लाख, कन्नौज में 18.69 तथा कानपुर में 14.30 लाख पौधों को रोपण किया जाएगा।
कहां कितना पौधरोपण- 
  • इटावा –  65 लाख 25 हजार 715
  • कानपुर देहात – 61 लाख 90 हजार 645
  • औरैया – 46 लाख 82 हजार 501
  • कानपुर शहर – 44 लाख 69 हजार 508
  • कन्नौज – 39 लाख 69 हजार 159
  • फर्रुखाबाद – 38 लाख 23 हजार 547
aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading