गिरदौं तथा कैलई ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन
मलासा विकासखंड के गिरदौं तथा कैलई ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया गया तथा उन्हे शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के गिरदौं तथा कैलई ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया गया तथा उन्हे शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
शुक्रवार को विकासखंड के गिरदौं तथा कैलई ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कैलई में जे ई आर ई डी आर के दुबे तथा गिरदौं में एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।इस अवसर पर ग्रामीणों ने आवास,नाली,खडंजा,शौचालय, पेंशन,किसान सम्मान निधि,गोल्डन कार्ड इत्यादि से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं।एडीओ पंचायत तथा जे ई आर ई डी ने समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारित किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा ने कहा कि शासन के निर्देश पर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक शुक्रवार को विकासखंड के दो गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।इस मौके पर पंचायत सचिव शैलेंद्र सचान,प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह यादव,पंचायत सचिव प्राची सचान,ग्राम प्रधान सुधा देवी,पंचायत सहायक रितिक यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.