जनपद स्तरीय अप्रेन्टिसशिप मेला का सफल हुआ आयोजन, जिसमें 106 प्रशिक्षार्थियों को प्राथमिक रुप से अप्रेन्टिसशिप हेतु दी गयी सहमति

शासन के निर्देशों के क्रम में गुरुवार  को जनपद कानपुर देहात में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अप्रेन्टिसशिप मेला का सफल आयोजन किया गया।

अमन यात्रा,कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में गुरुवार  को जनपद कानपुर देहात में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अप्रेन्टिसशिप मेला का सफल आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ एम0एल0सी0 अविनाश सिंह चौहान द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा की गयी, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय भी उपस्थिति रहीं। उक्त मेले में आई0टी0आई0 एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

जनपद में स्थापित औद्योगिक इकाईयों द्वारा अप्रेन्टिसशिप/रोजगार मेले में प्रतिभाग किया गया। इकाईयों द्वारा आई0टी0आई0 के सहयोग से अप्रेन्टिस शिप पोर्टल (ूूण्ंचचतमदजपबमेपचपदकपंण्वतह) पर पंजकरण किया गया, साथ ही प्रतिभागी प्रशिक्षार्थियों काभी पंजीकरण किया गया। पंजीकरण उपरान्त विभिन्न औद्योगिक अधिष्ठानों द्वारा सामान्य साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों को अप्रेन्टिसशिप ऑफरलेटर भी प्रदान किए गये। अप्रेन्टिसशिप मेले में जनपद एवं जनपद के बाहर की 33 इकाईयों एवं 593 पंजीकृत प्रशिक्षार्थियों के मध्य मैचमेकिंग (सामान्य साक्षात्कार) कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें औद्योगिक अधिष्ठानों द्वारा 106 प्रशिक्षार्थियों को प्राथमिक रुप से अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन करने की सहमति दी गयी।

उपरोक्त कार्य क्रम में नोडल प्रधानाचार्य, आई0टी0आई0 राम सिंह, जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन, उपायुक्त, जिला उद्योग एव प्रोत्साहन केन्द्र चन्द्रभान सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा, औद्योगिक इकाईयों/अधिष्ठानों के प्रतिनिधि एवं जनपद में संचालित समस्त आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

……………………

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

3 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.