मंडलायुक्त ने मण्डल के समस्त जनपदो के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारीयों के साथ शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा

मंडलायुक्त डॉ राजशेखर की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो,  मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी।

कानपुर  देहात,अमन यात्रा : मंडलायुक्त डॉ राजशेखर की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो,  मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाएं एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
आयुक्त द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी। जनपद कानपुर देहात आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाये जाने, कोविड टीकाकरण, कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान इत्यादि योजनाओं में मंडल में अव्वल रहा जिस पर मंडलायुक्त  द्वारा जनपद की खूब प्रशंसा की गयी। उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों को भी इसी तरह कार्य करते हुए जनपद की प्रगति को बढ़े जाए एवं जनपद को उच्चाईयों पर पहुंचाएं। जिन जनपदों की प्रगति कम थी उन्हें आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रगति में सुधार लाये।
जिलाधिकारी नेहा जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो एवं मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, की निरंतर समीक्षा करने से जनपद कानपुर देहात की अन्य जनपदों के सापेक्ष अच्छी प्रगति पाई गयी।वही बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

20 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

2 days ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

3 days ago

This website uses cookies.