G-4NBN9P2G16
जालौन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुचे जालौन के ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनपद जालौन के ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

 उरई,जालौन,अमन यात्रा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनपद जालौन के ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा के पंचायतकार्यालय के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का शिलान्यास किया गया। साथ ही जनपद जालौन के 351 परिषदीय विद्यालयों में चाहरदीवारी बाउण्ड्रीवाल का लोकर्पाण तथा 551 परिषदीय विद्यालयों के छत व फर्श मरम्मत का शिलान्यास किया गया। तत्पश्चात अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम तथा बालिकाओं को पोषाहार वितरित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश में 33.60 करोड़ की धनराशि से निर्मित 16 जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर व प्रशिक्षण केंद्र का डिजिटल लोकार्पण किया गया साथ ही 682.50 करोड़ की लागत से निर्मित उपकरणों से युक्त पंचायत सचिवालयों का डिजिटल लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश में 90 करोड़ की लागत से निर्मित 2000 सामुदायिक शौचालय का डिजिटल लोकार्पण किया गया। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 306.17 करोड़ की लागत से पंचायतों में स्थापित 710000 एलईडी लाइटों का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात बाल मैत्री पंचायत पर निर्मित फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला पंचायत जालौन को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु भारत सरकार द्वारा चयनित होने पर मुख्यमंत्री द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन घनश्याम अनुरागी को उक्त पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही जनपद जालौन के ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा को बाल मैत्री पुरस्कार हेतु चयनित होने पर ग्राम प्रधान ऐरी रमपुरा ओमकार पाल को राष्ट्रीय बाल मैत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा ग्राम पंचायत कूरेपुर कनार को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु चयनित होने पर ग्राम प्रधान कुरेपुर कनार शिवदास गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री  द्वारा ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा के ग्राम सभा की बैठक में प्रतिभाग किया गया। ग्राम प्रधान ऐरी रमपुरा ओमकार पाल द्वारा ग्राम सभा की बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की जिसमें पिछली बैठक की कार्यवाही का विवरण दिया गया। बैठक के एजेंडा भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव वित्तीय वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में सतत विकास के लक्ष्यों पर आधारित 9 थीमों पर ग्राम का विकास कराए जाने का संकल्प लिया गया। गरीबी मुक्त गांव, स्वास्थ्य गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ और हरा भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव का संकल्प लिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक गांव पंचायत में सचिवालय भवन के निर्माण, आधारभूत संरचनाओं का निर्माण, पंचायत भवनों को ऑप्टिकल फाइबर अथवा वाईफाई से कनेक्ट कर जाति, आय, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु एक ही स्थान पर सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक गांव पंचायत में मिशन शक्ति के तहत महिला बीट अधिकारी की तैनाती करें जिससे महिला सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्यमंत्री द्वारा महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के अभियान को साकार करने का संकल्प लिया गया, साथ ही प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत को ऐरी रमपुरा की तरह मॉडल गांव बंनाने हेतु प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानों को संदेश भी दिया गया, साथ ही स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट विलेज बनाने हेतु संकल्पित किया तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाए जाने के संबंध में भी संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश वासियों को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम विभाग के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत जालौन घनश्याम अनुरागी, विधायक विधानसभा माधौगढ़ श्री मूलचंद निरंजन, विधायक विधानसभा उरई गौरी शंकर वर्मा, माननीय विधायक विधानसभा कालपी विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर, आयुक्त झांसी मंडल अजय शंकर पाण्डेय, पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार, निदेशक पंचायती राज अनुज झा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

1 hour ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

2 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 hours ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.