G-4NBN9P2G16

शिक्षा व्यवस्था में लाये सुधार, अन्यथा होगी कार्यवाही : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ किया गया। इसमें जनपद के कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल हुए, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज या राष्ट्र के प्रगति का द्योतक है, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताई नही होनी चाहिए, उन्होंने झींझक और राजपुर में कायाकल्प में कम प्रगति होने पर अत्यन्त रोष प्रकट किया, इनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये है।
उन्होंने कहा कि सारे काम आपके अच्छे होने चाहिए, उन्होंने कहा कि जो लचर व्यवस्था शिक्षा विभाग में व्याप्त है, उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी शीघ्र अतिशीघ्र सुधारे, जहां-जहां मानक विद्यालय में पूरे नही हो रहे है, ग्राम प्रधानों से बात कर खण्ड शिक्षा अधिकारी उन मानकों को अवश्य पूरा करें। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों को अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त करने की कार्यवाही की जा रही है, प्रेरणा प्रणाली पर सूचना अपलोड की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जाये, जिससे कि बच्चों का भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके। इस मौके पर अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

12 hours ago

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More

13 hours ago

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की, असंतुष्ट फीडबैक पर जताई कड़ी नाराजगी

जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More

13 hours ago

विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प बैठक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.