कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

मूसानगर: एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित जिला बदर शातिर गिरफ्तार

थाना मूसानगर पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से एक नफर जिलाबदर अभियुक्त को मय एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। थाना मूसानगर पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से एक नफर जिलाबदर अभियुक्त को मय एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, जोन कानपुर,आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर,प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में,पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण व अवैध शस्त्र बरामदगी की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना मूसानगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दिनांक 11.12.2023 को मुखबिर खास ने पुलिस को सूचना दी की जिलाबदर अभियुक्त ननखू उर्फ सुभाष उर्फ शुभम कुमार पुत्र रामरतन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जरसेन थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात लूप- छुप कर अपने घर पर ही रहता है।इस सूचना पर सक्रिय हुई मूसानगर पुलिस ने अभियुक्त ननकू उर्फ सुभाष उर्फ शुभम कुमार को ग्राम जरसेन के बाहर सेदिनांक 11.12.2023 को समय 09.40 बजे मय 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0 163/2023 धारा 10 उ0प्र0गुण्डा अधिनियम व धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है एवं गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है

 

उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने मेंउ0नि0 मोहित वर्मा थाना मूसानगर कानपुर देहात, .उ0नि0 राकेश पाल थाना मूसानगर कानपुर देहात, का0 869 धनन्जय चौधरी थाना मूसानगर कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading