औरैया

डीएम प्रकाश चंद ने कंपोस्ट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने कंपोस्ट विद्यालय तुर्कीपुर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षण कार्य को परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा बीएसए से विद्यालय के बारे में जानकारी मांगने पर बताया गया कि विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, 6 अध्यापक, 3 शिक्षामित्र उपस्थित एवं 96 बच्चे पंजीकृत हैं।

औरैया,अमन यात्रा । जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने कंपोस्ट विद्यालय तुर्कीपुर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षण कार्य को परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा बीएसए से विद्यालय के बारे में जानकारी मांगने पर बताया गया कि विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, 6 अध्यापक, 3 शिक्षामित्र उपस्थित एवं 96 बच्चे पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए विद्यालय के दोनों गेटों पर विद्यालय का नाम लिखवाकर बोर्ड लगवाए जाएं, बाथरूम में ग्रिल लगवाई जाए एवं दीवारों पर पुताई कराकर नए स्लोगनों को लिखवाया जाए।
डीएम ने कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए तथा बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए साथ ही समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किये जाने का आदेश दिया।जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान डॉ गिरजा शंकर को विद्यालय की एक तरफ की टूटी हुई बाउंड्री को बनवाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय में छायादार वृक्ष भी लगवाया जाए।
प्रधान द्वारा बच्चों के लिए कुर्सी मेज की व्यवस्था की जाए।विद्यालय में चल रहे कोविड वेक्सीनेशन में 33 बच्चों को टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी  ने प्रधानाध्यापक व प्रधान को निर्देश दिए कि बच्चों के वैक्शीनेशन के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। वहीं पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। जिसमें दो सहायिका तथा दो कार्यकर्ती महिलाएं उपस्थित पाई गई।  आंगनवाड़ी केंद्र में 2 बच्चे कुपोषित और 5 गर्भवती महिलाएं, 4 धात्री महिला भी पाई गईं। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी खंड विकास अधिकारी औरैया एवं सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

1 hour ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

2 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

2 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

3 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

4 hours ago

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…

4 hours ago

This website uses cookies.