21 राज्यों में अब 6 साल में होगा पहली कक्षा में दाखिला, पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर समेत 21 राज्यों ने पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6 साल तय कर दी है। ये सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आगामी शैक्षणिक सत्र 2023- 24 से पहली कक्षा में दाखिला 6 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले छात्रों को ही देंगे।

अमन यात्रा, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर समेत 21 राज्यों ने पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6 साल तय कर दी है। ये सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आगामी शैक्षणिक सत्र 2023- 24 से पहली कक्षा में दाखिला 6 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले छात्रों को ही देंगे। देशभर के स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र एक समान होने से सबसे अधिक फायदा अभिभावकों को ही होगा।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत फरवरी में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6 साल तक तय की गई थी। एनईपी के तहत सभी राज्यों को पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6 साल तक करने का निर्देश दिया गया था।

इसी के तहत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर नगर हवेली, दमन व दीव, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा व मेघालय ने पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6 साल होनी अनिवार्य कर दी है।

आगामी शैक्षणिक सत्र में इन राज्यों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6 साल होनी जरूरी होगी। इन राज्यों ने शिक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजकर एनईपी के तहत नए नियम को लागू करने की जानकारी भेज दी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

6 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

8 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

8 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

8 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

8 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

8 hours ago

This website uses cookies.