कानपुर देहात। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को किया जाता है। इसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाती है, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी भाग लेते हैं। अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी या नामित अपर जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाती है। शेष तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्षता की जाती है। यदि रोस्टर की तिथि पर सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो संपूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किया जाता है।
उक्त के क्रम में, 21 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में तहसील रसूलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं, तहसील सिकंदरा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, और तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
This website uses cookies.