21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन,सौंपा 21 सूत्रीय मांगपत्र

कानपुर देहात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ द्वारा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

कानपुर देहात। कानपुर देहात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ द्वारा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर कर्मचारियों की मांगों से संबंधित 21 सूत्रीय मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नीरज पवार के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ कर्मचारियों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

धरने के दौरान शिक्षणेत्तर संघ ने कर्मचारियों की 21 सूत्रीय मांगों से संबंधित मांगपत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,शिक्षा निदेशक व मुख्य सचिव को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया।धरने का संचालन जिलामंत्री शिवकुमार गौतम ने किया।इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक सविता,संघर्ष समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,नरवीर यादव,राजेंद्र प्रसाद सविता,सुनील कुमार,पालन, नीरज कुमार,तस्लीम,आसिफ खान,संतोष रावत,किरन देवी, रुकमणी देवी,रश्मि सचान,रेखा, अम्बरीष मिश्रा,अंकित कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.