G-4NBN9P2G16
औरैया

परशुराम जयंती की ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमडा भारी जनसैलाब

औद्योगिक नगर दिबियापुर में आज अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती पर प्रबुद्ध एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक रैली का आयोजन किया इस रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दी।

दिबियापुर,औरैया। औद्योगिक नगर दिबियापुर में आज अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती पर प्रबुद्ध एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक रैली का आयोजन किया इस रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दी। जिसमें अधिकतर लोग भगवा पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे हाथों में झंडा लिए जय परशुराम के नारे लगा रहे थे। परशुराम की भूमिका में राजू मिश्रा जी रथ पर विराजमान थे। जहां जगह-जगह रुककर लोगों ने भगवान परशुराम का हार्दिक स्वागत किया। रास्ते में लोगों को फल, मिठाई, पेठा, सरबत व ठंडा पानी पिला कर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। जैसे ही सुबह 10 बजे भक्तों का काफिला शांति पैलेस से आगे की ओर बढ़ा तो भक्तो का हुजूम बड़ता ही चला गया।
थोड़ी देर में काफिला इतना बड़ा विशाल हो गया, कि किलोमीटर तक लोगों की केवल झंडे झंडे दिखाई दे रहे थे। यह पहली बार दिबियापुर में परशुराम जयंती पर विशाल और भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक हो गई जो इतनी तादाद में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दी और यह साढे 12 बजे लगभग पितांबरा गेस्ट हाउस में पहुंची। जहां अरविंद पांडे ने परशुराम जी का भव्य स्वागत किया, और लोगों ने नाचते कूदते हुए जश्न मनाया। पीतंबरा वाटिका में सभी के भोजन की व्यवस्था थी। भक्तों ने प्रसाद को ग्रहण किया, और भक्तों में परशुराम के प्रति श्रद्धा भाव देखा गया। इस जयंती के पावन अवसर के दौरान बृजकिशोर तिवारी धीरज शुक्ला नीरज दुबे , सुशील दुबे , मनोज अग्निहोत्री , रिंकू शुक्ला , रानू , अंकित  अवस्थी , गौरव अवस्थी , भागवताचार्य सौरव अवस्थी , विकास अवस्थी , उमाकांत अवस्थी , धुन्ना शुक्ला , राघवेंद्र शुक्ला , अन्नू शुक्ला , मिलन चौबे , कमला कांत तिवारी , पवन तिवारी , सचिन दुबे , दिवाकर पाण्डे , महेश पांडे , राजेश अग्निहोत्री , कमलेश दुबे , अजय पैराडाइज , विपिन गुप्ता , पदम नारायण तिवारी , रामकुमार अवस्थी व प्रशांत तिवारी आदि बड़ी संख्या में हजारों भक्त मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

12 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

14 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

15 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.