G-4NBN9P2G16
सिकन्दरा, अमन यात्रा : वेटर की हत्या कर शव बाग़ में फेंका. वही साथियों ने हत्या की आशंका जताई है. मालूम हो कि ग्राम पीतमपुर के पास कमल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सामने सूखी माइनर के पास बाग में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। किसी ने शव पड़े होने की सूचना थाना सिकंदरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की पहचान जय गोपाल निवासी गांव आलमपुर के रूप में हुई।
घटना की सूचना मृतक की पत्नी अनीता देवी को गांव के ही व्यक्ति ने दी। मौके पर पहुंची पत्नी अनीता देवी ने अपने पति जय गोपाल के रूप में शिनाख्त की। पत्नी अनीता देवी ने बताया कि कल शाम को 7 बजे अपनी बहन के यहां जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
ये भी पढ़े – राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरौधा ब्लॉक इकाई की बैठक सम्पन्न, डा. अभयदीप मिश्रा ब्लॉक संघठन मंत्री मनोनीत
पत्नी ने बताया कि कहा था कि तीन चार लड़के इंतजार कर रहे हैं। उनसे मिलकर बहन के यहां चला जाऊंगा। पत्नी ने इन्हीं लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक व्यक्ति आलमपुर गांव के पास बने अमर ढाबा में वेटर का काम करता था, फिलहाल अधेड़ की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया है।
ये भी पढ़े- गर्मी के मौसम में स्वास्थ के लिए मौसमी फलो का सेवन अधिक करें : डॉ ओमवीर सिंह
फॉरेंसिक टीम ने मृतक की हत्या के साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। मृतक जय गोपाल अपने घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था, जय गोपाल के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। जो कि अपने पिता के सहारे ही थी पिता की मौत के बाद से सभी लोग सदमे में है और लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय पुलिस जय गोपाल की हत्या के सही कारणों का पता लगाने में लगी हुई है। इस सम्बन्ध में कोतवाल ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.