G-4NBN9P2G16
औरैया,अमन यात्रा । शहर के जमाल शाह गेट के पास शनिवार की सुबह मॉर्निंग वाकिंग को निकले लोगों ने एक युवक का शव जमाल शाह गेट के समीप पड़ा देखा। शव पड़े होने की खबर शहर में फैल गई। जिस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक अपने पिता के साथ खेती किसानी का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। वह कभी-कभी शराब पी लेता था। जानकारी मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
ये भी पढ़े- जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर मे 237 शिकायतों में 5 का मौके पर हुआ निस्तारण
शहर के मोहल्ला ओम नगर निवासी सौरभ 35 वर्ष पुत्र बृजेंद्र सिंह अपनी पिता की साथ खेती किसानी का काम करता था शुक्रवार की देर शाम वह घर से निकला लेकिन वह वापस लौट कर घर नहीं आया शनिवार की सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉकिग को निकले लोगों ने उसका शव स्थानीय जमाल शाह गेट के पास पड़ा देखा। जिसकी खबर शहर में तेजी से फैल गई। शव पड़े होने की खबर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस एवं मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गये। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र कभी- कभार शराब पी लेता था, लेकिन कल किसके साथ बैठा था , और क्या हुआ इसका उसे पता नहीं है। युवक की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी एवं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.