G-4NBN9P2G16
राजस्थान

इतनी ज्यादा तकलीफें आ रही हैं कि आज दिन तक आपने जो भी तकलीफें देखी है, वो सब पीछे हो जाएंगी

आने वाले भयंकर समय से जनमानस को बराबर आगाह करने वाले तथा उससे बचने के उपाय भी बताने वाले वक्त के पूरे समर्थ सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी ने बाबा जयगुरुदेव जी के द्वितीय मासिक भंडारे के अवसर पर 6 अगस्त 2021 को सीकर (राजस्थान) में सतसंग सुनाते हुए अपनी दिव्य दृष्टि से आगामी संकट को देखते हुए बताया कि आगे का समय बहुत खराब आ रहा है।

सीकर राजस्थान,अमन यात्रा  : आने वाले भयंकर समय से जनमानस को बराबर आगाह करने वाले तथा उससे बचने के उपाय भी बताने वाले वक्त के पूरे समर्थ सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी ने बाबा जयगुरुदेव जी के द्वितीय मासिक भंडारे के अवसर पर 6 अगस्त 2021 को सीकर (राजस्थान) में सतसंग सुनाते हुए अपनी दिव्य दृष्टि से आगामी संकट को देखते हुए बताया कि आगे का समय बहुत खराब आ रहा है। अभी तक खराब समय आपने नहीं देखा है। आगे आएगा। जो भी आप देख चुके हो, बीमारियां, तकलीफ, लोगों को तड़पते हुए दुनिया संसार से जाना, वह सब आगे आने वाली तकलीफों के पीछे हो जाएगा। लेकिन ‘बचेगा साध जन कोई, जो सत से लौ लगाएगा’। अगर आप आध्यात्मिक रहोगे, भजनानंदी रहोगे, लोगों को बताते-समझाते रहोगे, परमार्थ के रास्ते पर चलाते रहोगे तो बचत हो जाएगी।

देश प्रेम बनाये रखना, देश की सम्पति आपकी अपनी सम्पति है-

प्रेमियों! देश प्रेम बनाए रखना। देश की संपत्ति आपकी अपनी संपत्ति है। देश की संपत्ति का कोई नुकसान ना हो। हड़ताल, तोड़फोड़, आगजनी, आंदोलन, धरना-प्रदर्शन से दूर रहना।

सब लोग अपने-अपने धर्म का पालन करने लग जाये तो व्यवस्था सही हो जाये-

हो सके तो किसी का भला कर दो, किसी का बुरा मत चाहो। दरवाजे पर कोई भूखा-प्यासाआ जाए, उसको खिला-पिला दो। यह गृहस्थ का धर्म है। गृहस्थ धर्म का पालन करो। सभी लोग अपने-अपने धर्म का पालन करने लग जाएं तो अभी व्यवस्था सही हो जाएगी।

शराब मांस के कारण जवान लोग बीमार होकर दुनिया से चले जा रहे हैं-

किसी भी पशु-पक्षी का मांस मत खाना। बीमारियां इसी वजह से ज्यादा फैल रही हैं। तरह-तरह की बीमारियां आ गई, अभी और आने वाली हैं। मांस खून को बेमेल और बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। शराब-मांस अगर दुनिया में बंद हो जाए तो बहुत सी तकलीफें दूर हो जाएं। शराब, अपराध भ्रष्टाचार की जननी है। जहां पर भी अपराध रहेगा, अपराधी के अंदर पता लगाओ, यह आपको मिलेंगे। किसी भी अस्पतालों में चले जाओ वहां मरीजों में ज्यादा मांसाहारी ही मिलेंगे। जवान लोग बीमार होकर संसार से चले जा रहे हैं। उसका क्या कारण है? यही है- शराब और मांस।

जयगुरुदेव, जयगुरुदेव, जयगुरुदेव जयजय गुरुदेव बराबर बोलते रहो, खराब समय में हो जाएगी रक्षा-

महाराज जी ने बताया कि इस तरह की जयगुरुदेव नाम ध्वनि आप लोग अपने-अपने घरों में बोलना और बुलवाना शुरू कर दो। जो नहीं बैठते हैं, बैठने लग जाएंगे तो उनके भी भाव बदल जाएंगे। बराबर बोलते रहने से दुख-तकलीफों-बीमारियों में आराम तो मिलेगा ही, अगर रट गया तो आने वाले खराब समय में रक्षा भी हो जाएगी।

सन्त उमाकान्त जी के वचन-

समझलो ! निर्मित ऑक्सीजन जब नहीं मिलेगी तब बगीचा और जंगलों की ऑक्सीजन से ही जीवन दान मिलेगा। ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाइए, आगे इसकी भारी जरूरत पड़ेगी। पीपल, एलोवेरा, तुलसी, नीम, मनी प्लांट, एरिका पाम, क्रिसमस कैक्टस, स्नेक ट्री, आरेंज जरबेरा, आर्किड इन पौधो को लगाइये ये रात दिन ऑक्सीजन देते हैं।सन्त सतगुरु के बताए वचनों पर कभी शंका नहीं करना चाहिए। पैदा होने से पहले जो मां के स्तन में दूध भरता है, उस मालिक पर भरोसा करो, पेट के लिए ईमान और धर्म मत बेचो।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

14 hours ago

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More

14 hours ago

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की, असंतुष्ट फीडबैक पर जताई कड़ी नाराजगी

जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More

14 hours ago

विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प बैठक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.