G-4NBN9P2G16
धाता फतेहपुर : ऐरायां ब्लाक के हरदो गांव में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को आवश्यक बैठक बुलाते हुए अवैध खनन मुद्दे पर विस्तृत रूपरेखा तैयार की। स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की 122 वीं जयंती पर उन्हे नमन किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि पंत जी प्रकृति प्रेम के कवि थे। मानवीय भावनाओं से अपने कविताओं को अद्भुत तरीके से उन्होंने सजाया।
किशुनपुर व धाता थाने के गांवों में संचालित मोरंग खदानों पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर जारी खनन को लेकर स्वयंसेवकों ने चिंता जाहिर की। स्वयंसेवकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर खनन माफियाओ से नदी, जल, जलीय जीव, सड़क, खेत-खलिहान व किसानों के संरक्षण की मांग की। स्वयंसेवकों ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि जनपद के सभी खनन खंडों में संचालकों द्वारा एनजीटी नियमो के विरुद्ध काम किया जा रहा है। नदी की जल धारा रोक कर बड़ी बूम वाली मशीनों से दिन-रात मोरंग खनन होता है। नास्त्रोदमस त्रिपाठी राजा ने खदानों तक आने-जाने वाहनों से उड़ती धूल से बर्बाद होती किसानों के फसलों को बचाने की मांग की। गंगा समग्र के जिला सह संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा ने लिखा कि अवैध खनन , ओवरलोड वाहनों की वजह से सरकार काे करोड़ों के राजस्व का नुकसान होता है। साथ ही यमुना तटवर्ती गांवों की बदहाली बढ़ती जा रही है। एबीवीपी के अक्षय ने बरसात से पहले सड़कों की मरम्मत कराए जाने की बात पत्र में लिखी। एबीवीपी के सुशांत ने मानक विहीन खनन से मां कालिंदी की प्राकृतिक संरचना बिगड़ने की बात पत्र में लिखकर दी। बच्चा तिवारी ने ओवरलोड ट्रकों से हो रही मार्ग दुर्घटनाओं व ध्वस्त होती सड़कों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया। मानस तिवारी, गगन तिवारी, महान बाजपेई, अमित वर्मा, रवि वर्मा, महेंद्र सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
This website uses cookies.