उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

क्रूरता से गाय को पीटता दिखा शख्स

ब्लाक सरवनखेड़ा पुलिस चौकी पामां थाना गजनेर ।खनपना गांव से एक गाय को मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप स्पष्ट देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बहुत ही मोटा डंडा लिए हुए है। जिसको हम धन्नी भी कह सकते हैं।

देवीपुर। ब्लाक सरवनखेड़ा पुलिस चौकी पामां थाना गजनेर के खनपना गांव से एक गाय को मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप स्पष्ट देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बहुत ही मोटा डंडा लिए हुए है। जिसको हम धन्नी भी कह सकतेहैं।उसे  बहुत ही बुरी तरीके से बेरहमी से गाय के पैरों में मार रहा है। जिससे विचारा वह जानवर बहुत ही तड़प रहा है।आखिर यह व्यक्ति इस गाय को क्यों मार रहा है। इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।

 

सरवनखेड़ा ब्लॉक के अधिकारी विमल सचान जी से खनपना के निवासी बब्लू का नम्बर मिला।उनके द्वारा प्राप्त फोन नंबर से हुई बात। खनपना निवासी बबलू जी ने बताया है कि यह सरपंच नाम का व्यक्ति है। जो बहुत ही शराब का लती व्यक्ति है ।शराब पीकर अक्सर गांव वालों के साथ गाली गलौज करता है। पूरा घर इससे परेशान है। शराब पीने के बाद यह किसी की नहीं सुनता हर व्यक्ति को गाली गलौज करता है।और आज यह शराब के नशे में ही इस गाय को बुरी तरीके से पीट रहा है। कुछ लोग मना भी कर रहे हैं जो आप स्पष्ट वीडियो में देख रहे हैं। तो उनको भी यह गाली गलौज कर रहा है। इससे यह साबित होता है कि यह व्यक्ति बहुत शराबी व क्रूर प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जो किसी को भी शराब पीने के बाद कुछ नहीं समझता है। यह व्यक्ति इसी तरीके से शराब पीकर गांव वालों को परेशान करता है। जानवरों को मारता पीटता है। यह बहुत ही गलत अपराध है। जिस अपराध की सजा इस व्यक्ति को मिलनी चाहिए। ताकि आगे भविष्य में यह किसी प्रकार का कोई अपराध ना कर सके। गांव वाले भी इससे बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं।

 

अक्सर यह लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करता है गाली गलौज करता है। शराबी होने की वजह से लोग टाल देते हैं। अब वीडियो सामने है प्रशासन क्या कार्यवाही करता है उसके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। अब देखना ये है कि इस काण्ड पर किसी प्रकार की कोई प्रशासनिक कार्रवाई करते हैं या नहीं करते हैं। इसके ऊपर जबकि आज इसने गाय को पीटकर बहुत ही गलत काम किया है। एक गाय को इस तरीके से बुरी तरीके से मारना पीटना एक बहुत बड़ा अपराध की श्रेणी में आता है। इस अपराध की सजा मिलनी चाहिए।ताकि वह भविष्य में किसी तरह के अपराध की पुनरावृत्ति न करे।

 

 

Print Friendly, PDF & Email
Pranshu Gupta
Author: Pranshu Gupta

Related Articles

AD
Back to top button