कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या पांडे को सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन आवार्ड 2022 से किया गया सम्मानित

विगत दिनांक 24 मई 2022 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के स्मृति में राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह सम्मान समारोह सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था.

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  विगत दिनांक 24 मई 2022 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के स्मृति में राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह सम्मान समारोह सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था, इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं  को शसक्त, सबल, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये गए प्रयासों को नहीं उच्चाईयां प्रदान करना था।

 

सम्मान समारोह की मुख्य अथिति प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार तथा विशिष्ठ अतिथि सौम्या पाण्डेय(आई०ए०एस०) कानपुर देहात एवं संगीता तिवारी सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में समारोह का आरम्भ हुआ इस ऑनलाइन समारोह में 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से 12000 लोगो ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने अपने संबोधन से सम्मान समारोह में पुरस्कृत विभिन्न समाज सेविकाओं, महिला स्कूल प्राचार्यों, अतिथियों एवं  समारोह में भाग लेने वाली महिलाओं को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लाभ बताये। उन्होंने बताया की किस प्रकार महिला संयोजन एवं महिला समानता ही भारत को पुन: विश्व गुरु के पद पर आसीन करने की दिशा में एक बेहतर प्रयास रहेगा। इस कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन स्कूल प्रिंसिपल, समाज सेवी एवं अन्य महिला स्वयंसेवी को सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय जी को उनके महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने एवं जनपद के स्चूलों में जाकर विधार्थियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रेरित करने के साथ जनपद में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाये जाने में किये गए योगदान के लिए सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम ने जनपद की मुख्य विकास अधिकारी को सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन आवार्ड 2022 से पुरुस्कृत किया जो कि जनपद वासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। मुख्य विकास अधिकारी ने समारोह में जुड़े सभी महानुभावों एवं महिलाओं से अपने विचारों को साझा करते हुए प्रेरित किया। जनपद की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को प्रेरित करने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं शसक्त बनाये जाने में किये जा रहे प्रयासों को माननीय प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार तथा संगीता तिवारी सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा सराहते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक दुखद हादसा हुआ। मुगल रोड…

3 hours ago

इग्नू: जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

पुखरायां, कानपुर देहात। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए…

4 hours ago

फतेहपुर: धाता में ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण 14 घंटे तक सड़क जाम, जनता परेशान

फतेहपुर। धाता कस्बे के दीप नारायण चौराहा के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे एक…

4 hours ago

अटेवा का सदस्यता और जागरूकता अभियान शुरू

कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा का सदस्यता और जागरूकता अभियान मंगलवार से आरम्भ…

23 hours ago

प्रशिक्षण के दूसरे दिन भाषा सिखाने और उपचारात्मक शिक्षण की रणनीतियों पर हुई चर्चा

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में निपुण भारत मिशन के तहत जारी…

1 day ago

कानपुर: निगोहा आयुष अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, मिलीं उत्कृष्ट व्यवस्थाएं

कानपुर नगर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज चौबेपुर ब्लॉक के निगोहा स्थित 50 बिस्तरों…

1 day ago

This website uses cookies.