कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उत्कृष्ट कार्य करने पर शैलेश दीक्षित को उपनिरीक्षक उमा यादव ने मुमेन्टो देकर किया सम्मानित  

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के अन्तर्गत रुरा कानपुर देहात के ब्लॉक अकबरपुर के  तिगाई मे थाना रुरा उपनिरीक्षक उमा यादव ने अपने दल के साथ तिगाई पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान फेस 4के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज सेविका व आगनवाड़ी मास्टर ट्रेनर शैलेश दीक्षित को मुमेन्टो देकर सम्मानित किया।

कानपुर देहात,सौरभ मिश्रा संवाददाता । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के अन्तर्गत रुरा कानपुर देहात के ब्लॉक अकबरपुर के  तिगाई मे थाना रुरा उपनिरीक्षक उमा यादव ने अपने दल के साथ तिगाई पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान फेस 4के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज सेविका व आगनवाड़ी मास्टर ट्रेनर शैलेश दीक्षित को मुमेन्टो देकर सम्मानित किया। और इसी बीच उपनिरीक्षक उमा यादव ने महिलाओं और लडकियों को 1090वूमेन पावर लाइन,112 आपात कालीन पुलिस,181 महिला हेल्पलाइन,1098चाइल्ड लाइन, 108एम्बुलेंस सेवा,102स्वास्थ्य सेवा,101फायर बिगृऐड, के बारे में जानकारी देते हुए व लडकियों महिलाओं की सुरक्षा हेतु शोहदों व मनचलों पर निगरानी करने  की जानकारी दी।

इसी बीच शैलेश दीक्षित ने बताया कि लडकियों व महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं है।1090 पर काल करके आप लोग अपनी समस्या बता सकती है। और जब समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक आपका नाम की गोपनीयता रखी जायेगी। इसलिए समस्या को कतई न छिपाये उसका खुल कर सामना करें। इसी दौरान बीसी सखी शिखा न कहा कि आप लोग बेटा व बेटी मे फर्क न समझे जितना आप बेटा को पढाये उसी तरह बेटियों को भी पढाये। किरन तिवारी,  मन्जू ,उमाकान्ती, विमला, अन्शिकासैकड़ों की सन्ख्या मे महिलाये मौजूद रही।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading