G-4NBN9P2G16
माधौगढ़, अमन यात्रा । मध्य प्रदेश से 9 लोग उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांव में मछली पकड़ने आए। जिसमें दो युवक नदी में डूब गए। उनको ढूंढने के लिए गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ह्रदय विदारक! घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। गांव के सैकड़ों ग्रामीण नदी के किनारे पहुंच गए हैं। डूबने वाले दोनों युवक मध्य प्रदेश के खितौली गांव के रहने वाले हैं।
मछली का शिकार करते समय हुआ हादसा
माधौगढ़। कोतवाली के अंतर्गत महोई गांव के पास पहूज नदी में सीमा से सटे मप्र मिहोना के खितौली गांव से गोलू पुत्र ठाकुरदास,धीरू पुत्र जय श्रीराम, बृजेश पुत्र धर्मपाल,सरमन पुत्र बृजलाल बाल्मीकि, राजकुमार पुत्र अज्ञात, सुमित पुत्र मनीराम, सूरज पुत्र राजेश व ओमप्रकाश पुत्र श्रीराम सभी पहूज नदी में मछली पकड़ने आये थे। किसी को गहराई का एहसास नहीं होने के कारण सभी नदी में अंदर तक चले गए। इसी बीच गोलू(17) और धीरू (18) दोनो गहराई व पानी के बहाव में फंस गए। दोनों युवक डूब गए,जब तक साथियों को एहसास हुआ,दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला। साथियों ने स्थानीय प्रशासन और महोई के ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई और बंगरा चौकी व माधौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
गोताखोरों की ली जा रही मदद
माधौगढ़। डूबने वाले युवकों की खोज में स्थानीय तैराकों और गोताखोरों की मदद ली जा रही है। फिलहाल घटना के बाद लगातार खोजबीन जारी है लेकिन अभी तक डूबे युवकों को नहीं ढूंढा जा सका है। प्रशासन हरसंभव प्रयास में जुटा हुआ है।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.