ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अब ठंडी की छुट्टी नहीं होगी। शासन ने स्कूलों का समय बढ़ाते हुए 23 जनवरी से खोलने का निर्देश दिया है। स्कूलों में लंबी छुट्टी होने से पठन-पाठन प्रभावित है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा शीतलहर के कारण जिला प्रशासन ने 20 जनवरी तक बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया था। शिक्षकों को प्रशासनिक कार्यों के नाम पर कुछ जिलों में स्कूल जाना पड़ रहा था।
विभागीय अधिकारियों ने अब स्कूलों में छुट्टी नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। बच्चों की सहूलियत के लिए स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने पत्र जारी करके कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में अगले आदेश तक विद्यालय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। सुबह 10 से 10.15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास होगा और दोपहर 12.15 से 12.35 बजे तक मध्यावकाश होगा।
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
This website uses cookies.