G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

जिलाधिकारी नेहा एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ने की पीस कमेटी की मासिक बैठक,  दिए निर्देश

जिलाधिकारी  नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक  स्वप्निल ममगाई ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  जनपद में शान्ति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने के दृष्टिगत मुस्लिम व हिन्दू समुदाय के लोगों, विभिन्न मन्दिरो के पुजारियों, व्यापार मण्डल के सदस्य, ग्राम प्रधानों व जनपद के अन्य सम्भ्रान्त लोगों के साथ मासिक पीस कमेटी की बैठक की।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : जिलाधिकारी  नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक  स्वप्निल ममगाई ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  जनपद में शान्ति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने के दृष्टिगत मुस्लिम व हिन्दू समुदाय के लोगों, विभिन्न मन्दिरो के पुजारियों, व्यापार मण्डल के सदस्य, ग्राम प्रधानों व जनपद के अन्य सम्भ्रान्त लोगों के साथ मासिक पीस कमेटी की बैठक की। जिसमे शान्ति-सौहार्द एवं चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए आपसी भाईचारे के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से कानून व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग करने की अपील की गई तथा सभी को उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया ।

ये भी पढ़े-  सांसद आदर्श ग्राम पंचायत मनेथू में अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र कराए पूर्ण :  नेहा जैन

जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था  कायम रखें, किसी प्रकार की कोई अराजकता ना फैलाएं, आपस में भाईचारे के साथ रहे।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु प्रशासन पूरी तरह से तैयार है, कोई अफवाह एवं अराजकता ना फैलाएं, अगर कोई अपवाह एवं अराजकता फैलता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न पोस्ट करें, सभी लोग आपस में मिलजुल कर भाई -चारे के साथ रहे, अगर किसी को कोई समस्या है तो वह जानकारी अवश्य दें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं गणमान्य जन आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.