G-4NBN9P2G16
साहित्य जगत

मेरा अर्द्धांगिनी से सर्वांगिनी तक का सफर

अमन यात्रा

राधा समझ ही नहीं पाई की कब उसने केशव के समक्ष अर्द्धांगिनी से सर्वांगिनी तक का सफर तय कर लिया। विवाह निश्चित हुआ तभी से राधा और केशव का तालमेल अच्छा था। विवाह हुआ तो राधा अर्द्धांगिनी बन गई। गृहस्थी के जीवन में सारे मनोभाव निहित होते है। हर्ष-विषाद, यश-अपयश सभी के साथ जीवन व्यतीत होता है। प्रारम्भिक समय शायद गृहस्थ जीवन को समझने में लगाना होता है। राधा और केशव के अपने-अपने विश्लेषण थे, पर कुछ विश्लेषण यहाँ एक दूसरे के मन के अनुरूप नहीं थे। परंतु समय बड़ा बलवान होता है। कुछ समय पश्चात केशव को राधा के विश्लेषण की सच्चाई का ज्ञान हुआ। कुछ फैसले मन को प्रिय नहीं होते, समाज की तराजू के अनुरूप भी नहीं होते पर आने वाले समय के लिए हितकर होते है। जीवन दूरगामी दृष्टि को देखकर जीना चाहिए। लोगों की सोच, समाज के मापदंड तो बदलते रहते है। वे तो आपका पद और कद ही देखते है।

 

बीतते समय के साथ राधा के साथ केशव की मान प्रतिष्ठा और जीवन जीने के तौर-तरीके में भी परिवर्तन आया। वह भी उन्नति के पथ पर अग्रसर होता गया। केशव राधा के प्रयासों से भली-भाँति परिचित हो रहा था। उसके छोटे-छोटे प्रयास केशव के मन में जगह बना रहे थे। कभी-कभी राधा का मन अपने निर्णय पर डगमग भी हुआ, कभी-कभी लोगों के अतिरिक्त मूल्यांकन से मन दुखी भी हुआ। विवेचना और आलोचना के बीच जिंदगी फंसी दिखाई दी, पर सारे निर्णय प्रयोगात्मक थे। व्यावहारिक और यथार्थ धरातल वाले थे। राधा यह जानती थी कि मन का हो तो अच्छा और न हो तो और भी अच्छा। कभी-कभी जीवन का रास्ता अकेले भी तय करना होता है और मंजिल मिलते ही सब लोग हाथ मिलाना शुरू कर देते है। समय के अनुरूप परिणाम देखकर केशव के लिए राधा अर्द्धांगिनी से सर्वांगिनी बन गई। केशव जानता था कि राधा के कुछ निर्णय भविष्य को दृष्टिगत रखकर लिए हुए है। कभी-कभी कड़वे घूँट पीना भी हितकर होता है। लोगों का साथ आलोचना और विवेचना तक होता है उससे आगे नहीं। केशव राधा के मन की अच्छाई और सच्चाई को जानता था। वह हर निर्णय के पीछे उसके मनोभाव को भी जानता था। राधा के साथ केशव भी ऊँचाई की उड़ान की ओर अग्रसर हुआ।

 

 

इस लघुकथा से यह शिक्षा मिलती है कि जीवन तथ्यों पर आधारित ज्ञान नहीं है जिसे समाज के मापदण्डों और लोगों की विवेचना के अनुसार रूप दिया जाए। यह तो स्वयं के गहन विश्लेषण और दूरगामी परिणामों पर आधारित होना चाहिए। यदि आप किसी के मन की सच्चाई की थाह हो जानेंगे तो शायद आपकी अर्द्धांगिनी भी कब सर्वांगिनी का रूप धारण कर लेगी यह आपको ज्ञात भी नहीं होगा। हमेशा याद रखिए आपका मूल्यांकन आपकी परिस्थितियों के अनुरूप होना चाहिए न कि लोगों की आलोचना और विवेचना को दृष्टिगत रखते हु।

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

3 minutes ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

26 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

31 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

35 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

1 hour ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.